लाइफस्टाइल

पाना चाहती हैं चेहरे की खोई हुई चमक, तो शहद में सिर्फ इस एक चीज को मिलाकर लगाएं, हफ्ते भर में दिखने लगेगा रिजल्ट

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2023, 05:43 PM IST

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। ठंड से मौसम में त्वचा डल और ड्राई हो जाती है। जिससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होने की वजह से ये स्किन को डैमेज भी कर देते हैं।

Image

honey face pack

सर्दियों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं बढ़ जाती है। ठंड से मौसम में त्वचा डल और ड्राई हो जाती है। जिससे चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल होने की वजह से ये स्किन को डैमेज भी कर देते हैं। ऐसे में दादी-नानी के घरेलू नुस्खे स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक साबित होते हैं। स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद का इस्तेमाल करने से चेहरे पर दिखने वाली झाइयां, एक्ने, पिंपल्स और टैनिंग की समस्या से जल्द छुटकारा मिल सकता है। शहद ड्राई स्किन की समस्या से भी निजात दिलाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह शहद स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करता है।

गुणों की खान हैं शहद

शहद स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। चेहरे की गंदगी से लेकर ब्लैक हेड्स और दाने तक की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है शहद। जानें शहद इस्तेमाल करने का सही तरीका।

शहद और एलोवेरा फेस पैक

शहद और एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए 2 चम्मच शहद में एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चौथाई चम्मच पिसी दालचीनी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को साफ पानी से धो लें।

शहद और दूध

स्किन को मुलायम बनाने के लिए एक चम्मच शहद में 2 चम्मच दूध डालकर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article