लाइफस्टाइल

रात को सोने से पहले करें इस तेल से चेहरे की मालिश, सुबह खिल उठेगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 15, 2024, 07:12 AM IST

Coconut Oil For Skin Care: स्किन की देखभाल के लिए लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नारियल तेल स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसे आप नाइट स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Image

Coconut Oil For Skin Care

Coconut Oil For Skin Care: दिन भर की भागदौड़ की वजह से हमारी स्किन धूल, मिट्टी, पॉल्यूशन की चपेट में आती अहै। ऐसे में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। जिस तरह मॉर्निंग स्किन केयर जरूरी है ठीक उसी तरह नाइट स्किन केयर भी बेहद जरूरी है। लेकिन ज्यादातर लोग दिन भर की थकान के बाद आलस के चक्कर में रात को स्किन की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से स्किन बेजान और डल सी दिखने लगती है। अगर रात को चेहरे को धोकर ना सोया जाए तो अशुद्धियां सुबह को डेड स्किन सेल्स का कारण बन जाती है। ऐसे में रात को स्किन की देखभाल करना बेहद जरूरी है। नाइट स्किन केयर के लिए लोग कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि नाइट स्किन केयर में आप नारियल तेल को शामिल कर सकते हैं। ये स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। इसके इस्तेमाल से आप बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड होता है जो स्किन को टाइट रखने में मदद करता है। ऐसे में आज हम बताने जा रहे हैं क्या है नारियल तेल के इस्तेमाल का सही तरीका।

स्किन के लिए फायदेमंद नारियल तेल

नारियल के तेल में एंटी बैक्टीरियल, फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज और कई विटामिन्स होते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने में सहायक है। इसे नाइट स्किन केयर में शामिल कर बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं।

नारियल तेल इस्तेमाल करने का सही तरीका

1. रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। फिर चेहरे और गर्दन पर नारियल तेल लगाएं। इसके बाद एक से दो मिनट के लिए अच्छे से मालिश करें। इसके बाद गर्म पानी में डूबा हुआ तौलिया रखें। कुछ देर बाद तौलिया हटाकर चेहरे के तेल को पोंछ लें। ऐसा करने से चेहरे पर चमक आएगी। साथ ही स्किन सॉफ्ट और टाइट होगी।

2. रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाकर हल्का मसाज करने से स्किन फ्रेश और हाइड्रेट रहती है। ऐसा करने से स्किन में पड़े डार्क सर्कल, झाईयां, झुर्रियों दूर होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article