लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: बालों के लिए किसी जड़ी बूटी से कम नहीं आंवला, काले, घने बालों के लिए इस तरह करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2024, 03:46 PM IST

Hair Care Tips: सर्दियों में बालों की खास देखभाल करना बेहद जरूरी है। समय समय पर बालों की देखभाल ना की जाए तो ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में बालों की देखभाल के लिए आंवला का इस्तेमाल करना फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानें आंवला इस्तेमाल करने का क्या है सही तरीका।

Image

Hair Care Tips

Hair Care Tips: हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल काले, घने और कमर से लंबे हो। लेकिन बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सीधा असर बालों पर देखने को मिलता है। ऐसे में बालों को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर बालों की सही देखभाल ना की जाए तो ये कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बालों की देखभाल के लिए ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आंवला बालों के लिए जड़ी बूटी की तरह काम करता है।

विटामिन C, एंटीऑक्सिडेंट्स और कई पोषक तत्वों से भरपूर आंवला हेयर प्रॉब्लम्स दर करने में सहायक है। आज यहां हम आपको बालों पर आंवला इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

आंवला तेल से करें मालिश

बालों की देखभाल के लिए आप आंवला तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सूखे आंवले के टुकड़े लें और इन्हें नारियल या सरसों के तेल में उबालें। जब तेल का रंग गहरा हो जाए, तो इसे ठंड कर लें। फिर इससे बालों की मालिश करें। हफ्ते में कम से कम दो बार इस तेल से बालों की मालिश करें। इससे बाल मजबूत होंगे और साथ ही घने भी होंगे।

आंवला पाउडर और दही हेयर मास्क

आंवला पाउडर और दही हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। फिर इसमें दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें। मास्क को 30-40 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। या मास्क बालों को पोषण देने के साथ साथ ड्राईनेस को भी कम करेगा।

आंवला और मेथी हेयर मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच आंवला पाउडर और 1 चम्मच मेथी पाउडर को पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। सुबह इसका पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लें। इससे बाल घने और मजबूत होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article