लाइफस्टाइल

चाहते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी बोले आपका लाडला तो मां-बाप करें ये 4 उपाय, जानें घर पर बच्चों को इंग्लिश बोलना कैसे सीखाएं?

Effective Ways To Improve Child English At Home: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा फर्राटेदार अंग्रेजी बोले तो आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए। यहां हम आपको बच्चे को घर पर ही इंग्लिश सिखाने के तरीके बता रहे हैं। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और आपके लाडले को इंग्लिश बोलना आ जाएगा।

Image

How can I improve my child's English speaking Skills At Home

Effective Ways To Improve Child English At Home: आज के दौर में कॉम्पिटिशन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि मां-बाप 2 से 3 साल के बच्चे को भी ढेर सारे क्लासेस कराते हैं, जिससे स्किल्स डेवलप हो। इतना ही नहीं, हर पेरेंट की इच्छा होती है कि उनका बच्चा एकदम धड़ल्ले से इंग्लिश बोले। आखिर ये इच्छा हो भी क्यों न, समय के साथ इंग्लिश की डिमांड भी तो बढ़ती जा रही है। अब बच्चा इंग्लिश बोले, इसके लिए आपको उन्हें तरह-तरह के क्लासेस में भेजने और पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। आप बच्चे को घर पर भी अंग्रेजी में बात करना सीखा सकते हैं। यहां पर हम आपको बता रहें है कि आप कौन से तरीके आजमाकर बच्चे को घर पर ही इंग्लिश बोलना सिखा सकते हैं।

1) बच्चे से इंग्लिश में करें बात

अगर आप चाहते हैं कि बच्चा घर पर और आपके गेस्ट के सामने भी इंग्लिश में ही बात करें तो आपको हमेशा उनसे इंग्लिश में ही बात करनी चाहिए। जब आप अंग्रेजी बोलेंगे तो बच्चा भी आपको देखकर उसी भाषा में जवाब देने की कोशिश करेगा। हर छोटी-बड़ी बात को इंग्लिश में ही समझाएं। इससे बच्चे की बोलने की झमता बढ़ेगी।

2) डिक्शनरी गिफ्ट करें

अगर बच्चे को इंग्लिश बोलना सिखाना है तो उन्हें अलग-अलग इंग्लिश के शब्द सिखाना भी बेहद जरूरी है। आपको अपने बच्चे को इंग्लिश टू हिंदी की डिक्शनरी देनी होगी। इससे बच्चे की जिज्ञासा बढ़ेगी और वो हर दिन के साथ कुछ नया सिखेंगे।

3) वर्ड गेम्स खेलें

बच्चे को खेल-खेल में भी इंग्लिश सिखाया जा सकता है। आप बच्चे के साथ वर्ड गेम्स खेलें। उन्हें वर्ड गेम्स वाले पजल्स खरीदकर दें और शब्दों के बारे में सिखाएं। जब भी बच्चा कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करे तो उनकी तारीफ करें। इससे बच्चे को मोटिवेशन मिलती है और सीखने की इच्छा बढ़ती है।

4) अंग्रेजी गाने और फिल्में दिखाएं

बच्चे को अगर फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीखाना है तो उन्हें गाना और फिल्में भी इसी भाषा की दिखाएं। हम ये नहीं कह रहे कि आप उन्हें हिंदी की फिल्में या गाने से दूर करें लेकिन साथ में अंग्रेजी भाषा में भी ये सारी चीजें दिखाएं और सुनाएं, जिससे उनके बोलने की झमता और उच्चारण बेहतर होगा।

इसके अलावा आपको अपने बच्चेको कभी भी इंग्लिश बोलते हुए टोकना नहीं है। चाहे वो गलत बोले या सही, लेकिन आपको उन्हें मोटिवेट करना है। धीरे-धीरे प्रैक्टिस करते हुए बच्चे की इंग्लिश भी सुधर जाएगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article