लाइफस्टाइल

अब रेजर की नहीं पड़ेगी जरूरत, इस जादुई पैक से हटाएं फेशियल हेयर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 14, 2024, 01:56 PM IST

Home Remedies to Remove Facial Hair: चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं पार्लर में हजारों रुपये खर्च करती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

Image

Home Remedies For Facial Hair Removal

Home Remedies to Remove Facial Hair: चेहरे पर अनचाहे बाल ना केवल सुंदरता को बिगाड़ देते हैं बल्कि ये देखने में भी बहुत भद्दे लगते हैं। अनचाहे बालों की वजह से चेहरे की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है। इससे ज्यादातर महिलाएं परेशान रहते हैं। चेहरे के अनचाहे बाल कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं और पार्लर में हजारों रुपये खर्च करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप चेहरे के अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

Home Remedies For Facial Hair Removal

अंडे की सफेदी और कॉर्न स्टार्च

इस फेस पैक कौ तैयार करने के लिए एक कटोरी में आधा चम्मच कॉर्न स्टार्च और एक अंडे के सफेद हिस्से को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। जब ये पैक सूख जाए तो बालों की उल्टी दिशा में इस मास्क को खींचते हुए हटा दें। अनचाहे बाल आसानी से निकल जाएंगे।

शहद और चीनी

चीनी और शहद के इस्तेमाल से भी अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच चीनी लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच ही पानी मिलाकर इसे हल्का गर्म कर लें। फिर इसे अनचाहे बालों पर अप्लाई करें और ऊपर से कॉटन रखें। ऐसा करने से अनचाहे बाल निकल जाएंगे।

पपीता और हल्दी

फेशियल हटाने में पपीता भी बेहद कारगर माना जाता है। इसमें पापैन नामक एंजाइम होता है जो अनचाहे बालों को हटाने में सहायक है। इसके लिए पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें आधा चम्मर हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article