लाइफस्टाइल

30 की उम्र में चेहरा दिखने लगा है 50 का तो ये तेल करेगा जादुई असर, झुर्रियां होंगी छूमंतर

How To Reduce Wrinkle: बादाम तेल में झुर्रियों को कम करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-डी, ओमेगा-3, फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

Image

How To Reduce Wrinkle

How To Reduce Wrinkle: वैसे तो चेहरे पर झुर्रियों की समस्या बढ़ते उम्र की निशानी होती है लेकिन, आजकल 30-35 साल के लोगों को भी यह दिक्कत होने लगी है। पहले समझते हैं कि झुर्रियों के पीछे क्या कारण है? तो इसके पीछे तनाव, कम नींद और बदलती जीवनशैली के चलते हमारी दिनचर्या और खानपान में आए बदलाव जैसे कई कारण हो सकते हैं। शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के वजह से भी झुर्रियों की समस्या हो सकती है। अब सवाल उठता है कि क्या हम झुर्रियों को दूर कर सकते हैं? अगर आप जानना चाह रहे हैं कि झुर्रियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है, तो हम बताने जा रहे हैं एक ऐसे तेल के बारे में जो रातों रात झुर्रियां दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। वो तेल है बादाम का तेल। बादाम तेल में झुर्रियों को कम करने वाले कई गुण मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-ई, विटामिन-डी, ओमेगा-3, फैटी एसिड और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इन पोषक तत्वों की प्रचुरता की वजह से बादाम तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बादाम के तेल से दूर होगी झुर्रियों की समस्या-

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप रात में सोने से पहले रोजाना अपने चेहरे पर बादाम तेल का इस्तेमाल करें। अपने हाथों पर बादाम तेल की कुछ बूंदें लें और कम से कम दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके लिए रात का समय सबसे बेहतर होता है। तेल से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। बादाम तेल के नियमित इस्तेमाल से चेहरे में चमक और निखार भी आती है। इससे आपकी स्किन को जरूरी पोषण मिलता है और स्किन हेल्दी रहता है। बादाम के तेल में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होता है जिससे चेहरे की झुर्रियों के साथ-साथ दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो बादाम का तेल आपको इन से भी निजात दिलाएगा।

झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम के तेल के साथ इन चीजों को भी मिला सकते हैं-

1) एलोवेरा जेल

झुर्रियों को कम करने के लिए सिर्फ बादाम तेल की जगह आप इसके साथ एलोवेरा जेल मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा जेल और बादाम तेल एक साथ बेहतरीन एंटी-एजिंग क्रीम की तरह काम करते हैं।

2) विटामिन-ई कैप्सूल

बाजार में ढ़ेरों एंटी-रिंकल क्रीम मौजूद हैं लेकिन, वह काफी महंगा होता है। साथ ही उनमें केमिकल भी मौजूद होता है ऐसे में विटामिन-ई कैप्सूल और बादाम तेल एक सस्ता और नेचुरल विकल्प हो सकता है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है, आपको बस बादाम के तेल में विटामिन-ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा लेना है।

3) नारियल तेल

बादाम तेल में नारियल तेल मिलाकर लगाने से भी झुर्रियों में कमी आती है। इसके साथ ही नारियल तेल से आपको एक और फायदा मिलेगा। नारियल तेल से चेहरे में कसाव आता है। साथ ही त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनती है।
TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article