लाइफस्टाइल

काले, घने और लंबे बालों के लिए घर पर बनाएं नेचुरल शैंपू, सिल्की एंड शाइनी हो जाएंगे Hair

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Mar 6, 2025, 02:23 PM IST

बालों की देखभाल के लिए समय समय पर इसे वॉश करना बेहद जरूरी है। ज्यादातर लोग बालों को धोने के लिए बाजार में मिलने वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल की मात्रा होती है जो बालों को डैमेज कर सकता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से घर पर शैंपू तैयार कर सकते हैं।

Image

Homemade hair shampoo

हर औरत की ख्वाहिश होती है उसके बाल हमेशा घने, लंबे और शाइनी रहे। बालों की देखभाल के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन हर बार मनचाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। लेकिन अब आपको बालों की देखभाल के लिए महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी। क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से घर पर ही शैंपू तैयार कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इन टिप्स को फॉलो कर बालों को काला, घना और लंबा भी बना सकती हैं।

घर पर इन चीजों से तैयार करें होममेड शैंपू

रीठा, शिकाकाई और आंवला शैंपू

सामग्री

रीठा - 5-6

शिकाकाई - 5-6 फली

आंवला (सूखा) - 2-3

पानी - 1 लीटर

शैंपू बनाने का तरीका

इसके लिए रीठा, शिकाकाई और आंवला को रात भर पानी में भिगो दें। फिर अगली सुबह, इन्हें उसी पानी में उबालें जब तक कि वे नरम न हो जाएं। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छी तरह से मसल लें। एक महीन कपड़े या छलनी से छान लें और फिर इसे बालों पर इस्तेमाल करें। जल्द रिजल्ट देखने को मिलेगा।

एलोवेरा शैंपू

सामग्री

एलोवेरा जेल - 1/2 कप

पानी - 1/4 कप

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

बनाने का तरीका

एलोवेरा जेल और पानी को ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह मिला लें। यदि आप चाहें तो नींबू का रस मिला सकते हैं। आपका एलोवेरा शैंपू तैयार है।

नारियल दूध शैंपू

सामग्री

नारियल का दूध - 1 कप

कैस्टाइल सोप (तरल) - 1/4 कप

लैवेंडर या रोजमेरी ऑयल - कुछ बूंदें

बनाने का तरीका

नारियल के दूध और कैस्टाइल सोप को अच्छी तरह मिला लें। यदि आप चाहें तो इसमें लैवेंडर या रोजमेरी ऑयल मिला सकते हैं। आपका नारियल दूध शैंपू तैयार है। ये हेयर प्रॉब्लम्स दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article