लाइफस्टाइल

रुई सी मुलायम त्वचा पाने के लिए लगाएं पपीते का फेस पैक, ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 11, 2024, 09:27 AM IST

How To Make Papaya Face Pack: गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम्स का होना आम बात है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो पपीते के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक इस्तेमाल करने का सही तरीका।

Image

How To Make Papaya Face Pack

How To Make Papaya Face Pack: जून के महीने में भी गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज धूप की वजह स्किन सनबर्न और टैनिंग का शिकार हो रही है। इसकी वजह से स्किन डल और बेजान सी दिख रही है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए लोग कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो घबराने की बात बिल्कुल भी नहीं, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं। इस फेस पैक के इस्तेमाल से ना केवल टैनिंग दूर होगी बल्कि स्किन हाइड्रेट भी रहेगी। पपीते फेस पैक का इस्तेमाल कर आप स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकते हैं। पपीते में विटामिन सी, फोलेट, विटामिन ए, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में जानिए पपीते का फेस पैक तैयार करने का सही तरीका।

पपीता फेस पैक तैयार करने का तरीका

पपीता और एलोवेरा फेस पैक

पपीता और एलोवेरा फेस पैक का इस्तेमाल कर आप डॉर्क स्पॉट की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में मददगार साबित होता है। इस फेस का इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम और ग्लोइंग बनती है। इसका फेस पैक तैयार करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच पपीता का गूदा लें और फिर इसमें 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। उसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

पपीता और नींबू का फेस पैक

पपीता और नींबू का फेस पैक इस्तेमाल कर आप स्किन को मुलायम बना सकते हैं। नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करता है। इस फेस को तैयार करने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पपीता और दूध फेस पैक

पपीता और दूध का फेस पैक लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसके लिए एक कटोरी में मैश किया हुआ पपीता लें। इसमें 2 से 3 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे स्किन ग्लोइंग बनेगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article