लंबे और घने बालों की ख्वाहिश भला किसे नहीं होगी। लेकिन बदलते मौसम और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। इन दिनों अमुमन लोग हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स और शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल होने की वजह से ये बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आप बालों की देखभाल के लिए प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। जर्नल ऑफ ड्रग डिलीवरी एंड थेरेप्यूटिक्स में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन में ये बात सामने आई थी कि बालों की ग्रोथ के लिए प्याज बेहद फायदेमंद माना जाता है। घर पर इसका शैंपू तैयार कर आप बालों को कमर से भी लंबा बना सकती हैं।
ओनियन शैंपू कैसे बनाएं
प्याज का शैंपू तैयार करने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे अच्छी तरह पीस लें। फिर इसके रस को छान लें। अब प्याज के अर्क में नारियल, अरंडी और नीलगिरी के तेल मिलाकर शैंपू तैयार कर लें। अब इसे बालों पर अप्लाई करें।
ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल
- 2 बड़े चम्मच प्याज के रस में 1/2 बड़ा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं और फिर इसे बालों पर अप्लाई करें। इसे 20 से 30 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें। फिर माइल्ड शैंपू की मदद से इसे धो लें।
- वहीं आप 1 छोटा चम्मच जैतून का तेल और 3 छोटे चम्मच प्याज का रस को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे बालों पर अप्लाई करें।
- इसके साथ ही 3 बड़े चम्मच प्याज का रस, 5 छोटे चम्मच नारियल का तेल और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसे बालों पर लगाएं।
प्याज शैंपू लगाने के फायदे
- प्याज का शैंपू लगाने से रूखे बालों से छुटकारा मिल सकता है। इसके साथ ही ये स्कैल्प को नमी देता है।
- इसके साथ ही ओनियन शैंपू बालों की ग्रोथ में भी मददगार साबित होता है।
- इनमें सूजनरोधी, एंटीऑक्सीडेंट और वासोडिलेटरी गुण होते हैं, जो स्कैल्प में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है।
