Moringa Leaves Powder Benefits: मोरिंगा को सहजन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी फूल, पत्तियां और जड़ों का इस्तेमाल कई तरह के डिशेज की दवाइयों को बनाने के लिए किया जा सकता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मोरिंगा पाउडर कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। इसके सेवन से मोटापा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है। यह विटामिन ए का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल दवा के रूप में कई लोग करते हैं। इसका पाउडर अधिकतर लोग मार्केट से खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोरिंगा पाउडर को घर पर भी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोरिंगा पाउडर को घर पर बनाने का तरीका और इसके फायदे क्या हैं?
मोरिंगा पाउडर के फायदे क्या हैं?
शरीर को मिलती है एनर्जी
मोरिंगा पाउडर का सेवन करने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। यह पाउडर मैग्नीशियम और आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो शरीर की थकान और कमजोरी को कम करने में प्रभावी माना जाता है। अगर आप अपने शरीर को एनर्जेटिक रखना चाहते हैं तो मोरिंगा पाउडर का सेवन करें।
शरीर को करे डिटॉक्सिफाई
शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करने में मोरिंगा पाउडर काफी प्रभावी हो सकता है। यह पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है, जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी भी साफ होती है। शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करें।
वजन करें कम
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन करें। इससे सेवन से आप अपने भूख को कंट्रोल कर सकते हैं। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जिससे आपका वजन कम होता है। इसके अलावा यह पाउडर मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करने में काफी असरदार होता है।
कैसे तैयार करें मोरिंगा पाउडर?
मोरिंगा पाउडर को तैयार करने के लिए सबसे पहले सहजन के पेड़ से इसकी पत्तियों को तोड़ लें। इसके बाद इन पत्तियों को अच्छी तरह से सूखा लें। अब इन पत्तियों की गंदगी को साफ करने के लिए इसे झाड़ लें। फिर सूखे पत्तों को मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। लीजिए मोरिंगा पाउडर तैयार हैं। अब इस पाउडर का सेवन आप रोजाना 1 चम्मच गर्म पानी के साथ करें। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।(प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
