चिलचिलाती गर्मी हो या फिर बारिश शरीर से पसीने की बदबू आती है। इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। कई बार लोगों को इसकी वजह से शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने की वजह से पसीना जल्दी नहीं सूखता और बैक्टीरिया का कारण बनता है। इसी वजह से शरीर से बदबू आती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां हम कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप शरीर की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
फिटकरी
फिटकरी की मदद से आप आसानी से शरीर की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। इसके इस्तेमाल कते लिए फिटकरी को पानी में भिगो दें। फिर इसे बदबू वाली जगह पर लगाएं। इससे बदबू तो दूर होगी ही, साथ ही पसीना भी कम आएगा।
सिरका
पसीने की बदबू को दूर करने में सिरका भी मददगार साबित होता है। एप्पल साइडर विनेगर शरीर के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में एप्पल साइडर विनेगर लें और इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट इसे लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर भी आप पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और बेकिंग सोडा पसीने को सोखने का काम करता है। इसके लिए इन दोनों मिश्रण को मिलाकर बदबू वाली जगह पर लगाएं। इसके लिए बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाएं। अब इसे अंडरआर्म्स और बदबू वाली जगह पर लगाएं।
