हेयरफॉल एक आम समस्या है। समय रहते इसे न रोका जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बन जाती है। गंजापन एक ऐसी समस्या है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। गंजापन आत्मविश्वास को कम करते हैं। गंजेपन को मेडिकल की दुनिया में एलोपेसिया कहा जाता है। इसमें सिर सिर से बाल झड़ जाते हैं जिससे स्कैल्प नज़र आने लगते है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग कई हेयर केयर प्रोडक्ट यूज करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से गंजेपन की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।
नारियल तेल और नींबू का रस
बालों के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा होता है। इसमें विटामिन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ नींबू का रस मिलाने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं। यह बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर सिर पर अच्छे से मालिश करें। इसे एक घंटे तक लगा रहने दें, फिर धो लें।
प्याज का रस
प्याज के रस में सल्फर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। यह स्कैल्प में रक्त संचार को बढ़ाकर बालों को घना बनाने में मदद करता है। यह बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकता है। इसके लिए प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। इस रस को बालों की जड़ों में लगाएं और 20-30 मिनट बाद धो लें। एक हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल करें।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल में एंजाइम होते हैं, जो बालों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह स्कैल्प को नमी देता है और रूसी को भी कम करता है। एलोवेरा का गूदा निकालें और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसे कुछ घंटों के लिए छोड़ दें या रात भर लगाकर रखें। बाद में धो लें।
मेथी
मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें।
