Skin care Tips: बढ़ती उम्र के साथ स्किन का डल होना और चेहरे पर झुर्रियों का आना एक आम बात है। लेकिन अगर ये एक उम्र से पहले होने लगे तो ये चिंता का विषय है। बढ़ते प्रदषूण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कई लोगों को उम्र से पहले ही झुर्रियां हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि मनचाहा रिजल्ट ना मिलने की वजह से उन्हें काफी निराशा होती है। कम उम्र में ही फाइन लाइन्स की वजह से कई लोगों की खूबसूरती कम होने लगी है। ऐसे में त्वचा में कसावट बनाए रखने और झुर्रियों की समस्या को दूर करने के लिए आम इन होममेड फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में जानिए इस फेस पैक को तैयार करने का तरीका।
फेस पैक तैयार करवने के लिए चाहिए ये चीजें
1 चम्मच गुड़हल फूल का पाउडर
1 चम्मच चावल का आटा
चुटकी भर हल्दी
2 चम्मच टमाटर का रस
1 चम्मच दही
