लाइफस्टाइल

जिद्दी Black Heads से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 17, 2025, 10:31 AM IST

ब्लैकहेड्स की समस्या एक आम समस्या है। इससे काफी लोग परेशान रहते हैं। ये सबसे ज्यादा नाक पर होते हैं। इनकी वजह से चेहरे न केवल बेजान बल्कि डल भी दिखता है। ऐसे में अगर आप भी ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Image

Home remedies to remove blackheads in hindi

ब्लैकहेड्स छोटे, काले रंग के धब्बे होते हैं जो आमतौर पर नाक के आसपास के हिस्सों पर होते हैं। चा की तेल ग्रंथियों द्वारा बहुत अधिक सीबम का उत्पादन ब्लैकहेड्स का एक प्रमुख कारण है। ब्लैकहेड्स देखने में बेहद भद्दे लगते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। वैसे तो बाजार में कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो ब्लैकहेड्स रिमूव करने में सहायक माने जाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जो काले धब्बे हटाने में सहायक माने जाते हैं। यहां जानें ब्लैकहेड्स रिमूव करने के घरेलू उपाय।

ब्लैक हेड्स साफ करने के लिए घरेलू नुस्खे

एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के पोर्स को साफ करने और सूजन को कम करने में मददगार साबित होते हैं। एलोवेरा जेल को ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को 15-20 मिनट के लिए कान पर लगाएं और फिर इसे धो लें।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है जो डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में सहायक माना जाता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे नाक पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

ओटमील

इसके लिए ओटमील को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे ब्लैकहेड्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स की समस्या से जल्द आराम मिलेगा।

नींबू का रस

नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो स्किन के पोर्स को बंद करने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए नींबू के रस को पानी में मिलाकर ब्लैकहेड्स वाले हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। फिर इसे धो लें। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article