लाइफस्टाइल

गर्दन पर जमी मैल बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, जल्द निखर जाएगी त्वचा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 18, 2023, 08:21 AM IST

Home remedies to remove black neck: धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन की रंगत खराब हो जाती है। तेज धूप में आने की वजह से स्किन काली पड़ जाती है। कई बार स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से भी स्किन काली पड़ जाती है। हमलोग चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों का ध्यान तो रख लेते हैं लेकिन गर्दन की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से ये काली हो जाती है और शर्मिंदगी का कारण बनती है।

Image

Home remedies to remove black neck

Home remedies to remove black neck: धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन की रंगत खराब हो जाती है। तेज धूप में आने की वजह से स्किन काली पड़ जाती है। कई बार स्किन की सही देखभाल ना करने की वजह से भी स्किन काली पड़ जाती है। हमलोग चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों का ध्यान तो रख लेते हैं लेकिन गर्दन की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से ये काली हो जाती है और शर्मिंदगी का कारण बनती है। गर्दन के कालेपन से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। कड़ी मेहनत के बाद भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप गर्दन के कालेपन से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से गर्दन पर जमी मैल को मिनटों में दूर कर सकेंगे।

गर्दन पर जमी मैल कैसे साफ करें-How to remove neck darkness naturally in hindi

शुगर-एलोवेरा स्क्रब

गर्दन पर जमी गंदगी और मैल को दूर करने के लिए शुगर-एलोवेरा स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जेल में चीनी, नारियल तेल और नींबू का रस मिलाएं और गाढ़ा स्क्रब तैयार कर लें और फिर इसे गर्दन पर अप्लाई करें। 30 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको गर्दन के कालेपन से छुटकारा मिल सकेगा।

बेकिंग सोडा नींबू स्क्रब

गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा नींबू का स्क्रब का इस्तेमाल भी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार साबित होता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपकी काली गर्दन चमक सकती है। इसके लिए 2 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं और इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन पर अप्लाई करें। ऐसा करने से गर्दन का कालापन दूर होगा।

कॉफी-आलू स्क्रब

आलू पिग्मेंटेशन को कम करने का काम करता है। वहीं कॉफी गर्दन की चमक को बढ़ाता है। इसके लिए कॉफी पाउडर लें, उसमें थोड़ा सा आलू का रस मिलाएं। फिर इन दोनों को मिक्स कर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें और इसे गर्दन पर अप्लाई करें। हफ्ते में लगभग 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से गर्द के कालेपन से छुटकारा मिल सकेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article