लाइफस्टाइल

Lips Care: सर्दियां आते ही लिप्स हो गए हैं काले और ड्राई? तो इन घरेलू नुस्खे से होठों को बनाएं गुलाबी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 2, 2023, 04:30 PM IST

Lips Care: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोगों के लिप्स फटने और सूखने लगते हैं। वहीं इस समस्या से बचने के लिए लोग अक्सर लिप बाम या फिर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। लोग फिर भी होठों के फटने की समस्या से परेशान रहते हैं।

Image

Lips Care

Lips Care: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोगों के लिप्स फटने और सूखने लगते हैं। वहीं इस समस्या से बचने के लिए लोग अक्सर लिप बाम या फिर क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इसके मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। लोग फिर भी होठों के फटने की समस्या से परेशान रहते हैं। लिप्स फटने की वैसे तो कई वजह है, लेकिन जो कॉमन वजह है वो है डिहाइड्रेशन और विटामिन्स की कमी। फटे हुए होंठ देखने में बुरे नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप फटे हुए होठों की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो ये घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं।

ड्राई होंठों से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

गुलाब की पंखुड़ियां

सर्दियों में अगर आप अपने लिप्स को गुलाबी बनाना चाहती हैं तो गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। इसके लिए गुलाब की पंखुड़यों को होंठों पर अच्छे से मलें। ऐसा करने से आपके होंठ गुलाबी होंगे।

Rose petals

Rose petals

अनार

सर्दियों में होंठों को गुलाबी बनाए रखने के लिए आप अनार का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच अनार का जूस लें इसके बाद इसमें थोड़ा सा गाजर का रस मिलाएं और इसे अपने होंठ पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

Pomegranate

Pomegranate

बादाम का तेल

Almond oil

Almond oil

होंठों को गुलाबी बनाने के लिए आप बादाम के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच बादाम का तेल लें इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करें। अब इसे होंठों पर लगाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article