लाइफस्टाइल

Hair Care Tips: गर्मियों में ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे, आज ही हेयर केयर रूटीन में करें शामिल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 11, 2023, 08:37 AM IST

ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू करते हैं। हालांकि तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद कुछ खासा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है।

Image

ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे

Hair Care Tips: धूल-मिट्टी, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव के कारण गर्मियों के मौसम में बाल ऑयली हो जाते हैं। ऑयली हेयर की वजह से बालों में खुजली और डैंड्रफ की समस्या होती है। ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू करते हैं। हालांकि तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बावजूद कुछ खासा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में यहां जानिए कि घरेलू नुस्खे की मदद से आप ऑयली बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे

नींबू का रस

नींबू के रस का इस्तेमाल कर आप ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। नींबू का रस ना केवल ऑयली हेयर बल्कि डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए एक कप पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर इसे बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

टमाटर का मास्क

टमाटर के मास्क का इस्तेमाल कर भी ऑयली बालों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें मौजूद अम्लीय गुण आपके स्कैल्प के पीएच लेवल को बेहतर बनाते हैं। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए टमाटर का पेस्ट बना लें और फिर इसमें एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इसे अपने बालों पर अप्लाई करें। लगभग 30 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें।

सेब का सिरका

ऑयली हेयर से छुटकारा पाने के लिए आप सेब के सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में कसैले गुण पाए जाते हैं जो स्कैल्प को साफ कर बालों से ऑयल को कम करते हैं। इसके लिए आप पानी में सेब का सिरका मिलाएं और फिर इससे अपने बालों को धोएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

बेकिंग सोडा

ऑयली बालों से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा भी बेहद कारगर माना जाता है। यह एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर है। इसके लिए एक बाउल में 2-3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article