लाइफस्टाइल

घर से रफूचक्कर होंगे कीड़े-मकोड़े, बस इन घरेलू उपाय का करके देखें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 30, 2025, 11:03 AM IST

बरसात के मौसम में क्या आप भी कीड़े मकोड़ों की समस्या से परेशान हैं। अगर हां, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से कीड़े मकौड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

घर से कीड़ों को दूर करने के घरेलू उपाय (Photo:istock)

बरसात का मौसम अपने साथ ताज़गी और हरियाली तो लाता है, लेकिन यह अक्सर कीड़ों कारण भी बनता है। नमी, गर्मी और पानी जमने की वजह से कीड़े पनपने लगते हैं। बारिश से वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जो मच्छरों, मक्खियों और अन्य कीड़ों के पनपने का कारण बनती है। कीड़ों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इन कीड़ों को भगा सकते हैं।

नींबू और लौंग

कीड़ों को भगाने में नींबू और लौंग काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और उसमें कई सारी लौंग फंसा दें। इसे अपने कमरे में या खिड़की के पास रख दें। इसकी खुशबू मच्छरों को दूर भगाएगी।

लहसुन का स्प्रे

लहसुन की गंध से भी कीड़े दूर भागते हैं। इसके लिए कुछ लहसुन की कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को ठंडा करके एक स्प्रे बोतल में भर लें और घर के कोनों में या जहां मच्छर ज्यादा आते हैं, वहां छिड़के।

कपूर

कपूर को जलाकर कमरे में रखें। इसकी गंध से मच्छर, मक्खी भाग जाते हैं। आप इसे दरवाजे और खिड़की के पास भी रख सकते हैं।

तुलसी

तुलसी के पौधे को खिड़की के पास रखें या तुलसी के पत्तों को मसलकर अपने शरीर पर लगाएं। तुलसी की गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती। ये इससे दूर भागते हैं।

हल्दी

लाल चीटियों को मारने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लाल चीटियों पर छिड़क दें। इससे सारी चीटियां मर जाएगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article