लाइफस्टाइल

तेज धूप से निकल आई हैं घमौरियां, 2-3 दिनों में ठीक कर देगा ये घरेलू उपाय

Ghamori Home Remedies: घमौरियों का होना एक आम बात है। लेकिन इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घमौरियों से 2-3 दिन में निजात पा सकते हैं।

Image

Ghamori Home Remedies

Ghamori Home Remedies: तपती धूप की वजह से गर्मियों में घमौरियों का होना एक आम बात है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। समस्या तो तब बढ़ जाती है जब घमौरी में लगातार खुजली करने से शरीर छील जाता है और खून निकलने लगता है। इससे बैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना भी रहती है। घमौरियां छोटे सफेद और लाल दाने होते हैं जिनमें खुजली और जलन होती है। गर्मियों के मौसम में बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस समस्या से परेशान रहता है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं।

घमौरियों के घरेलू उपाय - Prickly Heat Home Remedies

मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों से छुटकारा दिलाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। इसके इस्तेमाल से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाबजल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे घमौरी वाली जगह पर अप्लाई करें। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

एलोवेरा

एलोवेरा का इस्तेमाल कर भी आप घमौरियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे 15-20 के लिए प्रभावित जगह पर लगाएं।

खीरा

खीरा नेचुरल कुलेंट की तरह काम करता है। इसके लिए खीरे को काटकर घमौरियों वाली जगह पर अप्लाई करें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा।

ओटमील

ओटमील को पानी में मिलाकर नहाने से घमौरियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए ओटमील को एक कपड़े में बांधें और इस कपड़े को कुछ देर पानी में भिगोकर रखें। फिर इस पानी से नहाएं या घमौरियों वाली जगह पर लगाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article