खूबसूरत और गुलाबी होंठ हर किसी की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करते हैं। लेकिन बदलते मौसम, प्रदूषण और होंठों की देखभाल न करने की वजह से होंठ फटने लगते हैं और ये काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इनकी सही देखभाल करना बेहद जरूरी है। होंठों की सुंदरता बनाए रखने के लिए वैसे तो लिप बाम समेत कई तरह की चीजें मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से भी आप होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। यहां जानिए होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाने का घरेलू नुस्खा।
होंठों को गुलाबी बनाने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to make lips pink
हाइड्रेट रहें
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इसके साथ ही आप जूस और नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं।
नींबू का रस और शहद
होंठों को गुलाबी बनाने के लिए नींबू के रस में शहद मिलाएं और इसे होंठों पर लगाएं। 20 मिनट तक इसे लिप्स पर लगा रहने दे और फिर पानी की मदद से इसे धो लें।
चुकंदर का रस
चुकंदर का रस भी होंठों को गुलाबनी बनाने में सहायक है। इसके लिए चुकंदर का रस ले लें और फिर इसे होंठों पर 15-20 मिनट के लिए लगाकर रखें। इससे होंठ गुलाबी हो जाएंगे।
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध
इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें और इसे दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे होंठों पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें।
नारियल तेल
नारियल तेल में विटामिन-ई पाया जाता है जो त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक है। नारियल तेल को दिन में 3-4 बार होंठों पर लगाने से नमी बनी रहती है।
बादाम तेल और शहद
बादाम का तेल भी विटामिन-ई का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसे शहद में मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ गुलाबी होते हैं।
