लाइफस्टाइल

Sticky Hair Problem: चिपचिपे बाल कर देते हैं आपका लुक खराब, इन तरीकों से पाएं निजात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:25 PM IST

Sticky Hair Problem: चिपचिपे बालों की वजह से न केवल लुक खराब होता है, बल्कि इससे रूसी और ड्राइनेस जैसी समस्या भी होती है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों के जरिए इस तरह की समस्या से छुटकार पा सकते हैं।

Image

चिपचिपे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

KEY HIGHLIGHTS
नींबू से रस बालों को बनाएं शाइनी और सिल्की
चिपचिपे पन को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें चायपत्ती का पानी
टमाटर का हेयर मास्क भी है फायदेमंद


Sticky Hair Problem: चिपचिपे बाल आपके ओवरऑल लुक को खराब करने का काम करते हैं। हेयर स्टाइल आपके लुक को निखारने और बिगाड़ने में अहम रोल निभाता है और हेयर स्टाइल भी अच्छा तभी बन सकता है, जब आपके बाल अच्छे हो। ऐसे में फ्रिजी और चिपचिपे बाल आपके लुक को खराब कर सकते हैं। इसके अलावा चिपचिपे बालों से कई तरह की समस्याएं भी होने लगती हैं, जैसे ड्राइनेस और रूसी। इन सभी तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं, ताकि आपके बाल हेल्दी और शाइनी रहे और आप अपना मनचाहा हेयर स्टाइल बना सके, तो चलिए जानते हैं ऑयली बालों से छुटकारा पाने के तरीकों के बारे में-

नींबू का रस

चिपचिपे और ऑयली बालों से निजात पाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऑयली बालों से काफी हद तक राहत पहुंचाता है। दरअसल, नींबू में एसिडिक नेचर होता है, जो रूसी और चिपचिपेपन का दुश्मन होता है। इसके लिए एक कप पानी में एक नींबू के रस को मिलाकर इस पानी से स्कैल्प की अच्छे से मसाल करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

चाय की पत्ती का पानी

आपको जानकर हैरानी होगी कि चाय की पत्ती का पानी भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चाय की पत्ती के पानी में नेचुरल अम्ल होते हैं, जिससे बाल शाइनी बनते है और साथ ही बाल मजबूत भी होते हैं।

टोमैटो हेयर मास्क

चिपचिपे बालों की समस्या को दूर करने के लिए टमाटर का मास्क भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सिर का पीएच लेवल भी कंट्रोल में रहता है। टमाटर का मास्क बनाने के लिए लाल पके हुए टमाटर के पल्प को मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं और इस मास्क को बालों के स्कैल्प पर लगाएं, फिर 30 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें। इससे आपको फर्क साफ दिखेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article