लाइफस्टाइल

Holi 2025 Recipes: होली के दिन जरूर बनाएं ये 5 तरह के पकवान, नहीं तो अधूरा रह जाएगा होली का मजा

Holi 2025 Recipes In Hindi: होली का समय नजदीक आ रहा है जिसमें हर घर में पकवानों की लिस्ट बनना शुरू हो गई होगी। यहां से आप होली के दिन बनने वाले खास व्यंजनों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Image

Holi Special Recipes List In Hindi

Holi 2025 Recipes In Hindi: रंगो का त्योहार होली आ रहा है। इसके लिए देशभर में लोग एक्साइटेड हैं। इस त्योहार को रंग के अलावा तरह-तरह के पकवानों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहां से आप होली पर बनने वाले टॉप 5 डिशेज की लिस्ट देख सकते हैं।

दही बड़ा

होली के दिन दही बड़ा भी बनाया जाता है। दही बड़ा ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। इस डिश के बिना होली के त्योहार का मजा अधूरा लगता है।

गुजिया

होली के मौके पर गुजिया जरूर बनाएं। ये एक पारंपरिक स्वीट डिश है जो हमेशा से ही बनती चली आ रही है।आप इसमें कई तरह की वैरायटी बना सकते हैं। जैसे मावा गुजिया, गुलकंद गुजिया, इसके अलावा आप तंदूर वाली गुजिया भी बना सकते हैं।

ठंडाई

होली वाले दिन सुबह ठंडाई जरूर पी लें। आप चाहें तो बड़ी आसानी से घर में ठंडाई बना सकते हैं। अगर मन न हो तो मार्केट में बनी बनाई या फिर इंस्टेंट ठंडाई मिलती है। इसे बस दूध में घोलकर आसानी से पी सकते हैं। तो होली के दिन ठंडाई का स्वाद जरूर चखें।

मालपुआ

घर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराने के लिए आप मालपुआ भी बना सकते हैं। यह बहुत ही लजीज डिश है, मैदा, दूध मलाई और ड्राइफ्रूट्स से मिलकर बना ये डिश स्वाद में जबरदस्त होता है। यूं कहे इस डिश के बिना त्योहार ही अधूरा सा लगता है।

दाल कचौड़ी

होली के दिन अगर आप मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो दाल कचौड़ी एक बढ़िया विकल्प होगा। मूंग की दाल और खास मसालों से तैयार होने वाली यह कचौड़ी बेहद स्वादिष्ट और खस्ता होती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article