Aaj Na Chhodenge Lyrics: होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन के अगले दिन होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। बिना नाच गाने के होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली की बात हो और आज ना छोड़ेंगे गाने का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। इस गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा है। होली के मौके पर हर तरफ आपको इस गाने की गुंज सुनाई पड़ती है। ऐसे में यहां देखें आज ना छोड़ेंगे गाने के बोल।
Aaj Na Chhodenge Song Lyrics
हे.. ये..
आज ना छोड़ेंगे..
हां.. आज ना छोड़ेंगे, बस हमजोली
खेलेंगे हम होली, खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे..
चाहे भीगे, तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली
होली है
अपनी-अपनी किस्मत है ये
कोई हँसे, कोई रोये
हां, कोई हँसे, कोई रोये
हो..ओ.. रंग से कोई अंग भिगोये रे
कोई असुवन से नैन भिगोये
हो..ओ.. असुवन से नैन भिगोये
रहने दो ये बहाना
क्या करेगा ज़माना
हो ओ, तुम हो कितनी भोली
अरे खेलेंगे हम होली
आज न छोड़ेंगे, बस हमजोली
खेलेंगे हम होली, खेलेंगे हम होली
ऐसे नाता तोड़ गए हैं
मुझ से ये सुख सारे
हाँ, मुझ से ये सुख सारे
जैसे जलती आग किसी बनमें
छोड़ गए बंजारे
हो ओ, छोड़ गए बंजारे
दुःख है एक चिंगारी
भर के ये पिचकारी
हो ओ, आयी मस्तों की टोली
खेलेंगे हम होली
आज ना छोड़ेंगे..
आज ना छोड़ेंगे बस हमजोली
खेलेंगे हम होली, खेलेंगे हम होली
चाहे भीगे, तेरी चुनरिया
चाहे भीगे रे चोली
खेलेंगे हम होली
