Birthday Wishes for Love Girlfriend Wife: लव बर्डस के लिए फरवरी के महीने में पड़ने वाला वैलेंटाइन वीक बेहद खास होता है। प्यार के इस सप्ताह को कपल्स खूब धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ये सप्ताह तब और भी ज्यादा खास बन जाता है जब वैलेंटाइल वीक में हमारी गर्लफ्रेंड या वाइफ का बर्थडे हो। बर्थडे हर किसी के जीवन के सबसे खास दिनों में से एक होता है। इस मौके पर खूब जश्न मनाते हैं और अपने पार्टनर के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं। वहीं कुछ लोग प्यार भरे संदेश के जरिए भी अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड के बर्थडे को यादगार बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी वाइफ, गर्लफ्रेंड के बर्थडे को खास बनाना चाहते हैं तो ये प्यार भरे बर्थडे विशेज भेज सकते हैं। यहां देखें वाइफ, गर्लफ्रेंड के लिए बेस्ट बर्थडे विशेज।
Birthday Wishes for Love Girlfriend Wife in Hindi
1. तुम्हारे साथ खामोश भी रहूं तो बातें पूरी हो जाती हैं
तुम में, तुम से, तुम पर ही मेरी दुनिया पूरी हो जाती है!
हैप्पी बर्थडे माय लव !
2. तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम् हिस्सा है मेरा
मेरी मोहब्बत तुझसे, सिर्फ़ लफ्जों की नहीं है,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा
Happiest Birthday Dear !
3. कितनी मोहब्बत है तुमसे यह कहना नहीं आता,
बस इतना जानत है कि
तुम्हारे बिना हमें रहना नहीं आता
हैप्पी बर्थडे माय लव !
4. आप खुद नहीं जानती आप कितनी प्यारी हो
जान हो हमारी पर जान से प्यारी हो
दूरियों के होने से कोई फर्क नही पड़ता
आप कल भी हमारी थी और आज भी हमारी हो
Happiest Birthday Jaan !
5. कितना खूबसूरत चेहरा है तुम्हारा,
ये दिल तो बस दीवाना है तुम्हारा,
लोग कहते हैं चांद का टुकड़ा तुम्हें,
पर मैं कहता हूं चांद भी टुकड़ा है तुम्हारा
Love you Jaan, Happy Birthday !
6. सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो,
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर,
खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो !
Happiest Birthday My Love !
7. कई चेहरे लेकर लोग यहां जिया करते हैं,
हम तो बस एक ही चेहरे से प्यार करते हैं,
ना छुपाया करो तुम इस चेहरे को
क्योंकि, हम इसे देख के ही जिया करते हैं!
हैप्पी बर्थडे माय लव
8. हर लम्हा तेरी याद का पैगाम दे रहा है,
अब तो तेरा इश्क मेरी जान ले रहा है।
जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान!
9. कहने को बहुत कुछ है आपसेमगर शब्दों में बयां नहीं कर सकतेमेरे जज्बातों को निगाहें बयां करती हैंमेरे दिल में झांक कर देखो हसरतों में बस तुम ही हो!!
Happy Birthday My Love !
