Yoga Day Quotes in Hindi (अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कोट्स): पहला सुख निरोगी काया.. बेशक ही सच है और काया को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है, इस बात में भी कोई दो राय नहीं है। योग में तन, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने और स्वस्थ्य रखने की ताकत होती है। हर किसी को ही अपनी भागा-दौड़ी वाली जिंदगी में कुछ पल निकालकर योग करना ही चाहिए। ऐसे ही योग और उसके महत्व के बारे में जनता को जागरुक करने हेतु हर साल वैश्विक स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून को योग दिवस के दिन बड़े-बड़े सेमिनार तो योग सेशन्स रखते हैं। ऐसे में इस खास को और खास बनाने को अपने स्तर पर योग की महत्ता समझाने के लिए ये योग दिवस कोट्स बेस्ट हैं। देखें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 कोट्स, इमेज, विशेज इन हिंदी, जिन्हें पढ़ हर किसी का तन-मन योगमय हो उठेगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 कोट्स, Happy Yoga Day 2024 Quotes in Hindi
1. चलो थोड़ा झुकें, थोड़ा मुड़ें..
योग से तन को चुस्त बनाएं।
Happy International Yoga Day 2024
2. योग स्वयं की,
स्वयं के माध्यम से
स्वयं की यात्रा है..
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं!
3. योग धर्म नही, एक विज्ञान है,
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।
Yoga Day Quotes

International Yoga Day 2024 Quotes
4. योग संगीत की तरह है..
शरीर की लय, मन की धुन और आत्मा का सामंजस्य जीवन को सिम्फनी बनाते हैं..
हैप्पी योग दिवस 2024
5. पहला सुख निरोगी काया..
उसके बाद सारी मोह माया..
जिसने ये बात समय पर न समझी,
बाद में वही है सबसे ज्यादा पछताया
Yoga Day Shayari
6. योग से शरीर रहता है रोगमुक्त
मानसिकता और बौद्धिक बनती है प्रबल।
योग दिवस की शुभकामनाएं।

Happy Yoga Day 2024
7. सभी बीमारियों का उपचार योग है
जो करता है ये वह रहता निरोग है
आपके स्वस्थ रहने की हम करते हैं कामना।
Yoga Day Wishes
8. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को अपनाएं,
आओ मिलकर अपना जीवन सफल बनाएं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Yoga Day 2024 Wishes
9. योग करने का बहाना मत ढूंढो,
बस बिछा लो चटाई और कर लो थोड़ी सी कसरत।
10. नहीं होती है उनको कोई बीमारी
जो योग करने की करते हैं समझदारी
योग दिवस की शुभकामनाएं।
