लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2024 Wishes in Hindi: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज, इन कोट्स, मैसेज के साथ अपनों को करें जागरूक, भेजें ये Greeting Cards

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2024, 08:10 AM IST

International Yoga Day 2024 Wishes in Hindi: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (Yog Divas in Hindi) मनाया जा रहा है। योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर जागरूक बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनों को योग करने के लिए जागरूक करना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं।

Image

yoga day wishes in hindi

International Yoga Day 2024 Wishes in Hindi: आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। योग न केवल स्वस्थ शरीर पाने के लिए जरूरी है, बल्कि इसका नियमित अभ्यास करने से मन और दिमाग को भी शांती मिलती है। योग दिवस के मौके पर देश-विदेश में योगाभ्यास के लिए विशेष आयोजन किये जाते हैं। योग दिवस मनाने की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र की सरकार द्वारा साल 2015 में किया गया था। हर साल प्रधानमंत्री भी योग दिवस पर कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते नज़र आते हैं। इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के मौके पर श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। योग दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को योग दिवस की बधाई देना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, विशेज, शायरी, फोटोज, ग्रीटिंग कार्ड भेज सकते हैं।

International Yoga Day Wishes in Hindi

1. रोग मुक्त जीवन जीने की हो चाहत,

तो नियमित योगाभ्यास की डालें आदत

योग दिवस की शुभकामनाएं!

Yoga Day Quotes

Yoga Day Quotes

2. स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी

योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

3. नहीं होती है उनको कोई बीमारी

जो योग करने की करते हैं समझदारी

योग दिवस की शुभकामनाएं!

International Yoga Day Quotes in Hindi

4. योग प्रकृति का वरदान है,

जिसने अपना लिया वो महान है।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

Yoga day 2024

Yoga day 2024

5. जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग,

बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

International Yoga Day Shayari in Hindi

6. योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति,

नियमित योग से जीवन में हो सुख शांति।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

yoga day messages in hindi

yoga day messages in hindi

7. वे रोज योग करते है जिन्हें खुद से प्यार है,

अगर आप स्वस्थ्य नहीं है, तो सब बेकार है।

योग दिवस की शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article