लाइफस्टाइल

Happy Women's Day 2025 Hindi Wishes For Mother: मां के त्याग और समर्पण को करें सलाम, आज वुमन्स डे पर अपनी मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Happy Women's Day 2025 Hindi Wishes For Mother, Quotes, Images, Status, Messages in Hindi, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 विशेज: महिला दिवस को आज देशभर में धूम धाम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में इस महिला दिवस को अगर आप औऱ भी खास बनाना चाहते तो आपको अपनी मां को जरूर विश करना चाहिए। यहां से आप मां को भेजने के लिए प्यारे प्यारे शुभकामना संदेश देख सकते हैं।

Image

happy womens day 2025 wishes for mother in hindi

Happy Women's Day 2025 Hindi Wishes For Mother, Quotes, Images, Status, Messages in Hindi, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 विशेज: देशभर में वैसे तो हर कोई आज वुमन्स डे सेलिब्रेट कर रहा है। इस खास दिन पर लोग अपनी महिला मित्र यानी दोस्त, बहन, बीवी और गर्लफ्रेंड को तो विश करते हैं लेकिन अक्सर मां को विश करना भूल जाते हैं। महिला दिवस के दिन अपनी मां को शुभकामना देना जरूरी है। ये दिन महिलाओं को ही तो समर्पित है और मां वो है जो न सिर्फ घर संवारती है बल्कि घर में रहने वाले हर एक सदस्य का जीवन संवार देती है। अगर आप इस वुमन्स डे पर अपनी मां को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां से विशेश देख सकते हैं-

Women's Day Wishes, Messages For Mother In Hindi-

1) मां खुद नहीं सोई हमें सुलाया,

हर कहानी और किस्सों से हमें हंसाया,

हर मुश्किल और परेशानी को गले से लगाया,

हमें दुनिया में कुछ अलग तरीके से जीना सिखाया।

Happy Women's Day Maa

2) दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,

रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,

जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,

सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई।

Happy Women's Day Maa

3) मां, आज मैं जो कुछ भी हूं,

सिर्फ आपकी वजह से हूं,

आप मेरी प्रेरणा हैं।

Happy Women's Day Maa

4) वो नारी है,

जो हर बंदिश को तोड़कर आगे बढ़ती है,

उसके हौसलों को सलाम करो,

जो हर मुश्किल से लड़ती है।

Happy Women's Day Maa

5) नारी सीता नारी काली

नारी ही प्रेम करने वाली

नारी कोमल नारी कठोर

नारी बिन नर का कहां छोर।

Happy Women's Day Maa

6) वो नाज़ुक है मगर हौसलों की पहाड़ है,

वो नारी है, जिसे सलाम करो बार-बार है।

Happy Women's Day Maa

7) कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,

लेकिन सच तो ये है कि,

औरत के बिना कोई घर नहीं होता।

Happy Women's Day Maa

8) बेटी-बहु कभी मां बनकर,

सबके ही सुख-दुख को सहकर,

अपने सब फर्ज निभाती है।

Happy Women's Day Maa

9) हजारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,

घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

Happy Women's Day Maa

10) लोग कहते हैं तेरा क्या अस्तित्व नारी,

दुःखों को दूर कर,

खुशियों को बिखेरे नारी।

Happy Women's Day Maa

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article