लाइफस्टाइल

Happy Weekend Shayari: दोस्तों को शायराना अंदाज में विश करें हैप्पी वीकेंड, शेयर करें ये मैसेज और कोट्स

Happy Weekend Shayari: वीकेंड की शुरुआत हो गई है। आज शनिवार है और कल रविवार। इन दोनों दिन का हर किसी को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस वीकेंड पर आपको अपने दोस्तों और करीबियों को शायराना अंदाज में हैप्पी वीकेंड जरूर विश करना चाहिए। इसके लिए यहां से आप वीकेंड की शायरी और मैसेज देख सकते हैं।

Image

Happy Weekend shayari wishes in hindi

Happy Weekend Shayari: पूरे सप्ताह बहुत काम करने के बाद जब वीकेंड आता है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार। इन दोनों ही दिनों को लोग अपने-अपने तरीके से एंजॉय करते हैं। कुछ फैमिली के साथ समय बिताते हैं तो कुछ घूमने निकल जाते हैं। वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो वीकेंड पर अपने दोस्तों को विश करना बिलकुल भूल नहीं भूलते। कहते हैं कि मॉर्निंग मैसेज भेजने से रिश्तों में ताजगी बरकार रहती है। अगर आप भी किसी अपने को अलग और दिलकश अंदाज में हैप्पी वीकेंड कहना चाहते हैं तो यहां से शायरी, मैसेज और कोट्स की मदद ले सकते हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं।

Hindi Shayari For Weekend-

1) एक पल पूरे दिन को बदल सकता है,

एक दिन पूरे जीवन को बदल सकता है,

और एक जीवन पूरी दुनिया को बदल सकता है।

हैप्पी वीकेंड

2) तमन्नाओ से भरी हो जिंदगी,

ख्वाहिशों से भरा हो हर पल,

दामन भी छोटा लगने लगे,

इतनी खुशियां दे आने वाला पल।

हैप्पी वीकेंड

3) कामयाबी के हर शिखर पर आपका नाम हो,

आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम हो,

आप जिंदगी की हर परीक्षा में हों सफल,

कभी परेशानी का घर पर न कोई काम हो।

हैप्पी वीकेंड

Happy Weekend Wishes In Hindi-

4) मुस्कुराने के मकसद न ढूंढो,

वरना जिंदगी यूं ही कट जाएगी,

कभी बेवजह भी मुस्कुरा कर देखो,

आपके साथ साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।

हैप्पी वीकेंड

5) श्रद्धा से ज्ञान, विनम्रता से मान,

और योग्यता से स्थान मिलता है,

जिन लोगों के पास ये तीनों होते हैं,

उन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।

हैप्पी वीकेंड

6) भीगे मौसम की खुशबु हवाओं में हो,

आपका एहसास इन फिजाओं में हो,,

सदा रहे आपके होंठो पर मुस्कुराहट,

काश, इतना असर मेरी दुआओं में हो।

हैप्पी वीकेंड

7) खुदा हर बुरी नजर से बचाए आपको,

चांद सितारों से ज्यादा सजाए आपको,

दुख क्या होता है ये कभी पता न चले,

खुदा जिंदगी में इतना हँसाए आपको।

हैप्पी वीकेंड

Happy Weekend Messages For Friends-

8) लोग गलतियां करके इतना दुखी नहीं होते हैं,

जितना गलतियों के बारे में सोचकर दुखी होते हैं।

हैप्पी वीकेंड

9) जिंदगी केवल Sunday को ही खुलकर ना जाये,

अपितु हर दिन और हर क्षण खुलकर जिए।

हैप्पी वीकेंड

10) फूलों की वादियों में हो बसेरा आपका,

सितारों के आंगन में हो घर आपका,

दुआ है एक दोस्त की एक दोस्त को,

कि तुझसे भी खूबसूरत हो मुकद्दर आपका।

हैप्पी वीकेंड

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article