लाइफस्टाइल

Happy Vijay Diwas 2023 Wishes Images, Quotes: दुनिया में वही देश सबसे...विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों को करें सलाम, अपनों को इन मैसेज, कोट्स से दें शुभकामनाएं

Happy Vijay Diwas 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: हर साल 16 दिसंबर का दिन विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए विजय दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Vijay Diwas

Happy Vijay Diwas 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हर भारतीय के लिए 16 दिसंबर का दिन बेहद खास होता है। क्योंकि आज के ही दिन साल पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध (India-Pakistan War) में भारतीय सैनिकों ने अपनी विजय की वीरगाथा लिखी थी। इसलिए 16 दिसंबर को हर साल विजय दिवस (Vijay Diwas) के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपनी वीरता और साहस का परचम लहराते हुए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत के इस जश्न को हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों को इन मैसेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए विजय दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

दुनिया में वही देश सबसे,

ज्यादा मजबूत होता है,

जिसके नागरिक अपने देश,

से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

आओ झुककर सलाम करें उनको,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,

खुशनसीब हैं वो जिनका,

खून देश के काम आता है...

विजय दिवस की शुभकामनाएं

कभी सनम को छोड़ के देख लेना,

कभी शहीदों को याद करके देख लेना,

कोई महबूब नहीं है वतन जैसा यारो,

देश से कभी इश्क करके देख लेना।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

मिटा दिया है वजूद उनका,

जो भी इनसे भिड़ा है,

देश की रक्षा का संकल्प लिए,

जो जवान सरहद पर खड़ा है।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

देशभक्तों के बलिदान से,

स्वतंत्र हुए हैं हम,

कोई पूछे कौन हो,

तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।

विजय दिवस की शुभकामनाएं

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

सरहद पर बनके यमराज

दुश्मन कांपे सुन आवाज

निगाहें रखे जैसे बाज

दम ऐसा जैसे बादलों की गाज

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी तपती धूप में जल के देख लेना

कैसे होती है हिफाजत मुल्क की

कभी सरहद पर चलकर देख लेना

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा

ये मुल्क मेरी जान है

इसकी रक्षा के लिए

मेरा दिल और जान कुर्बान है

जय हिन्द

विजय दिवस की शुभकामनाएं

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article