लाइफस्टाइल

Happy Vijay Diwas 2023 Hindi Wishes, Images, Messages: आओ सेना और वीर जवानों का सम्मान करें...विजय दिवस पर इन विशेज, कोट्स, मैसेज के जरिए दें शुभकामनाएं

Happy Vijay Diwas 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: : 16 दिसंबर को हर साल आज विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल भी सेना के जज्बे और शौर्य को सलाम करने के लिहाज से विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन 1971 में भारतीय सेना की वीरता के आगे पाकिस्तान की सेना ने आत्मसमर्पण किया और बांग्लादेश को आजादी मिली थी।ऐसे में इस खास मौके पर आप इन मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Vijay-Diwas

Happy Vijay Diwas 2023 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हर साल की तरह इस साल भी 16 दिसंबर यानी आज विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन साल 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को पराजित किया था। यह दिन सैनिकों के शौर्य व जज्जे को सलाम करने का दिन है। इस खास मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और 1971 भारत-पाक युद्व के सभी प्रतिभागी पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों की पत्नियों व परिवारों का सम्मानित किया जाता है। विजय दिवस के मौके पर लोग सैनिकों के जज्बे को सलाम तो करते ही हैं, साथ ही एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Vijay Diwas wishes in Hindi

आओ सेना और वीर जवानों का सम्मान करें

शहीदों की कुर्बानी और शहादत को याद करें

जो मर मिटे देश पर, उन्हें सर झुकाकर सलाम करें

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

सरहद पर बनके यमराज

दुश्मन कांपे सुन आवाज

निगाहें रखे जैसे बाज

दम ऐसा जैसे बादलों की गाज

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

कभी ठंड में ठिठुर कर देख लेना

कभी तपती धूप में जल के देख लेना

कैसे होती है हिफाजत मुल्क की

कभी सरहद पर चलकर देख लेना

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

मैं मुल्क की हिफाजत करूंगा

ये मुल्क मेरी जान है

इसकी रक्षा के लिए

मेरा दिल और जान कुर्बान है

जय हिन्द

विजय दिवस की शुभकामनाएं

मेरे शरीर से आती है वतन की मिट्टी की खुशबू,

दुश्मन को चटाता हूं धूल,

आसमान को भी भर लूं मुठ्ठी में,

मैं रेगिस्तान में भी खिला दूं फूल।।

विजय दिवस की ढेर सारी बधाई

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है,

उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

जो देश के लिए शहीद हुए

उनको मेरा सलाम है

अपने खून से जिस जमीं को सींचा

उन बहादुरों को सलाम है

जय हिन्द

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Vijay-Diwas

Vijay-Diwas

खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,

मरकर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,

करता हूँ उन्हें सलाम ए वतन पे मिटने वालों,

तुम्हारी हर साँस में तिरंगे का नसीब बसता है…

जय हिन्द

विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article