लाइफस्टाइल

Happy Valentines Day 2026 Wishes Images Hindi: रिश्तों में घोलें रोमांस का चटक रंग, महबूब को भेजें वेलेंटाइन्स डे की प्यार भरी शुभकामनाएं

Happy Valentine Day image, Happy Valentine Day Picture, Valentines Day 2026 Wishes Images Hindi: हैप्पी वेलेंटाइन्स डे। आप आज वेलेंटाइन्स डे पर इन शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी से सजी तस्वीरों से अपने महबूब को इश्क के इस महापर्व की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें वेलेंटाइन्स डे विशेज इमेज हिंदी में:

Image

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे विशेज इमेज

Happy Valentines Day 2026 Wishes Hindi: आज वेलेंटाइन्स डे है। हर साल यह दिन 14 फरवरी को मनाया जाता है। यूं तो इश्क और रोमांस के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती फिर भी वेलेंटाइन्स डे हर कपल को मौका देता है कि वह अपने रिश्ते में नया रोमांच और मोहब्बत का और भी गहरा एहसास भर सके। वेलेंटाइन डे के खास दिन लोग अपने पार्टनर से अपने प्रेम का इजहार करते हैं। दिन खास है तो इजहार का तरीका भी खास होना चाहिए। आज अगर आप भी अपने प्यार को अपनी सच्ची मोहब्बत का एहसास कराना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

आप आज वेलेंटाइन्स डे पर इन शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी से सजी तस्वीरों से अपने महबूब को इश्क के इस महापर्व की बधाई दे सकते हैं। यहां देखें वेलेंटाइन्स डे विशेज इमेज हिंदी में:

1.वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,

बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,

जो देखूं मैं उसको तो उसका शरमाना,

मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना!

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे

Happy Valentines Day Shayari, Valentines Day Quotes

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे 2026

2. चांद भी शर्मा जाए तेरी इस अदा पर,

मेरी दुनिया ठहर जाए तेरी हर एक सदा पर।

तू मिले तो हर ख्वाब मुकम्मल लगे,

तू न हो तो हर खुशी अधूरी लगे।

आई लव यू मेरी जान

3. हर धड़कन में सिर्फ तुम हो,

हर ख्वाब में सिर्फ तुम हो।

वैलेंटाइन डे 2026 की शुभकामनाएं!

4. यह जिन्दगी चल तो रही थी, पर तेरे आने से मैंने जीना शुरू कर दिया

तेरे ख्वाबों के साथ ही हमने-तुमने जीना शुरू किया

Happy Valentines Day My Love

5. तेरी हंसी मेरी पहचान बन गई,

तेरी चाहत मेरी जान बन गई।

इस दिल को अब और क्या चाहिए,

तेरी मोहब्बत ही मेरी शान बन गई।

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे मेरी जान

Valentines Day Wishes for Husband, Valentine Day Wishes

हैप्पी वेलेंटाइन्स डे माय लव

6. पानी से प्यास ना बुझी तो मयखाने की तरफ चल निकला,

सोचा शिकायत करूं तेरी खुदा से, पर खुदा भी तेरा आशिक निकला।

वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं!

7. झुकी झुकी सी नजर बे-करार है कि नहीं,

दबा-दबा सा सही दिल में प्यार है कि नहीं।

Happy Valentines Day Dear

8. मोहब्बत कोई दिन नहीं, एहसास है,

जो हर धड़कन में खास है।

इस वैलेंटाइन पर मेरा बस एक अरमान,

तेरे संग बीते मेरी हर एक शाम।

Happy valentines Day Jaan

9. तेरी मुस्कान से रोशन है मेरी दुनिया सारी,

तू जो साथ हो तो लगती है हर शाम प्यारी।

वैलेंटाइन डे पर बस इतना सा पैगाम है,

तू मेरी मोहब्बत, तू ही मेरा अरमान है।

आई लव यू मेरी जान

Happy Valentines Day Wishes LIVE in Hindi

Happy Valentines Day 2026

10. काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाएं,

देखूं जहां बस तेरा चेहरा नजर आए,

हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,

होठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए!

Happy valentines Day 2026

11. हमने तुमको देखा, तुमने हमको देखा ऐसे

हम तुम सनम, सातों जन्म मिलते रहें ऐसे

हैप्पी वैलेंटाइन डे!

12. फूल खिलते हैं, बहारों का समा होता है,

ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवां होता है,

दिल की बातों को होंठों से नहीं कहते,

ये फसाना तो निगाहों से बयान होता है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article