Happy Valentine Day 2026 Shayari in Hindi, वैलेंटाइन डे पर प्यार भरी शायरी: मोहब्बत का महापर्व वेलेंटाइन्स डे दस्तक दे चुका है। हर साल की तरह इस साल भी प्यार का यह त्योहार 14 फरवरी को दुनियाभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। मोहब्बत के धागे से बंधे लोगों के लिए यह दिन इश्क के महाकुंभ से कम नहीं है। लोग इस खास दिन पर अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें बताते हैं कि वह उनके लिए कितने खास हैं। जब भी बात अपने दिल का हाल बयां करने की होती है तो सबसे पहले शायरी याद आती है। तो अगर आप भी इस वेलेंटाइन्स डे पर अपने पार्टनर पर प्यार लुटाना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं वेलेंटाइन डे 2026 के लेटेस्ट रोमांटिक शेर। यहां देखें हैप्पी वेलेंटाइन डे शायरी हिंदी में:
1. चाहे दूर रहो, पर दिल के करीब लगते हो,
बिन कहे ही मेरे दिल की हर बात समझते हो,
तुमसे प्यार हर दिन और बढ़ता जाता है,
तुम ही मेरी खुशी, मेरी सारी कायनात लगते हो!
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
2. गुलाब की खूबसूरती भी फीकी सी लगती है,
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती है,
यूं ही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू,
तेरी खुशियों से मेरी सांसे जी उठती हैं।
Happy Valentine Day 2026
3. वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नजरें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हजारों उमंगें जगाना।
Happy Valentine Day
4. वो पूछते है हमें
क्या हुआ है तुम्हें?
अब उन्हें कैसे बताए?
उन्हीं से मोहब्बत हुई है।
Happy Valentines Day 2026
5. हर धड़कन में तेरा एहसास बसता है,
तेरे बिना मेरा दिल तरसता है,
वैलेंटाइन डे पर बस इतना कहना है,
तेरी बाहों में ही मेरा सुकून मिलता है!
Happy Valentine's Day
6. करनी है खुदा से एक गुजारिश
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले
हर जनम में साथी हो तुम जैसा
या फिर कभी जिंदगी ही ना मिले।
Happy Valentine Day 2026
7. तेरा साथ मिले तो और कुछ न चाहिए,
बस तेरी बाहों का साया चाहिए,
दुनिया के हर गम से बेखबर रहूं,
बस तेरा प्यार हर जनम चाहिए!
हैप्पी वैलेंटाइन डे!
8. आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine Day 2026
9. कागज भी हमारे पास है,
कलम भी हमारे पास है,
लिखूं तो क्या लिखूं जनाब,
ये दिल तो आपके पास है।
Happy Valentine's Day!
10. हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो
सारे जहां की खुशियां तेरे दामन में रख देंगे
हमसे प्यार का इजहार कर के तो देखो।
हैप्पी वैलेंटाइन डे 2026
11. आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते
होंठों से कुछ कह नहीं सकते
कैसे बयां करें हम आपको हाल इस दिल का
तुम्हीं हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
Happy Valentine Day
12. तेरे बिना तो मेरा दिल अधूरा है,
तू ही मेरी हंसी, तू ही मेरी तन्हाई,
वैलेंटाइन डे पर तुमसे बस यही कहता हूं,
तुम हो मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा ख्वाब और तुमसे हमेशा प्यार करता रहूं।
Happy Valentine's Day!
13. अच्छा लगता हैं तेरा नाम
मेरे नाम के साथ जैसे
कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो
किसी हसीन शाम के साथ !
Happy Valentine Day
14. यादों की बरसात लिए
दुआओं की सौगात लिए
दिल की गहराई से
चांद की रोशनी से
फूलों के कागज पर
आपके लिए सिर्फ तीन लफ्ज
आई लव यू!!
15. तुम्हारे साथ रहते रहते
तुम्हारी चाहत सी हो गई है
तुमसे बात करते करते
तुम्हारी आदत सी हो गई है
एक पल ना मिले तो बेचैनी सी लगती है
दोस्ती निभाते निभाते
तुमसे मोहब्बत सी हो गई हैं।
16. कुछ बीते पल की यादें सजाए रखना,
कुछ आने वाले पल से आरजू लगाए रखना,
ये पल तो यूं ही आते-जाते रहेंगे,
बस होठों पे अपनी मुस्कुराहट बनाए रखना!
17. तेरी मोहब्बत से ये दिल बहक जाता है
तेरा नाम लूं तो चेहरा चमक जाता है
कैसे बयां करें हम हाल इस दिल का
तुम ही हो जिसके बगैर मैं रह नहीं पाता हूं
18. तेरी आंखों में जो प्यार का समंदर है
वो मेरे लिए पूरी दुनिया का मंजर है
रहूं तेरा, तू रहे मेरी अब बस यही आरजू है।
Happy Valentine's Day 2026
