लाइफस्टाइल

Valentine's Day Shayari For Love: महबूबा से इस अंदाज में कहें दिल की बात, भेजें वैलेंटाइन डे लव मैसेज, शायरी, Greetings Cards, HD Images

Valentine's Day Shayari For Love: हर साल की तरह इस साल भी 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इसे लेकर कपल्स काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए अपनों को भेजें ये विशेज, कोट्स, शायरी, मैसेज।

Image

Happy Valentine Day

Valentine's Day Shayari For Love: वैलेंटाइन डे हर लव बर्ड्स के लिए बेहद खास दिन होता है। दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी 14 फरवरी यानी आज वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। कपल्स इस दिन का पूरे वैलेंटाइन वीक इंतजार करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है और वैलेंटाइन डे के साथ ये खत्म होता है। वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स प्यार मोहब्बत इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोई गुलाब देकर तो कोई रिंग देकर अपने दिल की बात कहता है। लेकिन उन लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है जो अपने पार्टनर से दूर होते हैं। ऐसे लोगों के लिए आज हम वैलेंटाइन डे की कुछ शायरियां, कोट्स, मैसेज लेकर आए हैं जिसके जरिए आप अपने दिल की बात कह सकती है। यहां देखें लव शायरी, लव कोट्स, लव मैसेज, वैलेंटाइन डे शायरी, कोट्स, फोटोज।

Valentine's Day Shayari, Wishes, Quotes, Messages in Hindi

देखो एक बार फिर से प्‍यार का मौसम आया

साथ में लाया ढेर सारे तोहफे और प्यार भरा मंजर

अब छोड़ भी दो बस अपने सारे काम

देख तो दिलबर का प्यार भरा संदेश है आया।

वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !

Valentine Day Shayari

Valentine Day Shayari

मुझे अब सुबह-शाम रहता है आपका ही ख्याल

दुआओं की तरह मिला है आपका साथ मुझे

अब न कोई शिकवा और ना ही कोई शिकायत है खुदा से

आपको पाकर खुशियों से भर गया है मेरा दामन।

हैप्पी वैलेंटाइन डे 2024

आपके आने से मेरी जिंदगी हो गई कितनी खूबसूरत

दिल में बसाई है मैंने बस आपकी ही सूरत

कभी भी नहीं जाना दूर हमसे भूलकर भी

क्योंकि हमें हर कदम पर है आपकी बेहद जरूरत।

वैलेंटाइन डे की हार्दिक शुभकामनाएं !

Valentine Day Quotes

Valentine Day Quotes

आपके साथ रहते-रहते

आपकी आदत सी हो गई है

आपसे बात करते-करते

आपकी चाहत सी हो गई है

आप जब ना मिलें एक पल भी हमसे

बेचैनी सी महसूस होने लगती है

आपसे दोस्ती निभाते-निभाते

आपसे बेहद मोहब्बत सी हो गई है।

Happy Valentine’s Day

कभी ये प्यार हंसाता है, कभी बहुत रुलाता है

हर पल आपका एहसास दिलाता है ये प्यार

आप ही तो हो मेरे लिए सबसे बढ़कर यार।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

Valentine Day Shayari

Valentine Day Shayari

तेरे होठों पर हो बस मुस्कान

ऐसा में कुछ आज करूं

ना होने दूं कभी मोहब्बत कम

इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।

वैलेंटाइन डे आपको मुबारक हो !

मेरी बस एक तमन्ना थी जो हसरत बन गयी,

कभी तुमसे दोस्ती थी, अब मोहब्बत बन गयी।

कुछ इस तरह शामिल हुए तुम जिन्दगी में कि

सिर्फ तुझे ही सोचते रहना मेरी आदत बन गयी।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

Valentine Day 2024

Valentine Day 2024

आपके आने से जिंदगी कितनी खूबसूरत है,

दिल में बसी है जो वो आपकी ही सूरत है।

दूर जाना नहीं हमसे कभी भूलकर भी,

हमें हर कदम पर सिर्फ आपकी जरूरत है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

तेरे होठों पर हो बस मुस्कान,

ऐसा में कुछ आज करूं।

ना होने दूं कभी मोहब्बत कम,

इतना जी भर कर तुझे प्यार करूं।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

Valentine Day Wishes in Hindi

Valentine Day Wishes in Hindi

कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,

कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है।

कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,

तेरी हर एक अदा पर मुझे प्यार आता है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article