लाइफस्टाइल

Happy Ugadi Wishes Messages Quotes for Husband Love Girlfriend: रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार को दें उगादि की शुभकामनाएं, भेजें ये संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 10:11 AM IST

Happy Ugadi Wishes Messages Quotes for Husband Love Girlfriend: कपल्स किसी भी त्योहार को बड़े ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। उगादि के मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। ऐसे में उगादि के त्योहार को खास बनाने के लिए अपनी महबूबा को भेजें ये बधाई संदेश।

Image

Happy Ugadi to Love

Happy Ugadi Wishes Messages Quotes for Husband Love Girlfriend: आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो चुकी है। इसे कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में उगादि के नाम से जाना जाता है। इस त्योहार को दक्षिण भारत में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। उगादि चैत्र मास के पहले दिन यानी शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। कपल्स किसी भी त्योहार को बड़े ही धूम धाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। उगादि के मौके पर लोग अपनों को बधाई संदेश भी भेजते हैं। कपल्स रोमांटिक मैसेज, शायरी, कोट्स शेयर कर किसी भी त्योहार के मजा को दोगुना बना देते हैं। ऐसे में अगर आप उगादि के त्योहार को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Ugadi Wishes Messages Quotes for Husband Love Girlfriend

1. पेड़ों पर सजती है नए पत्तों की बहार

हरियाली से महकता प्रकृति का व्यवहार

ऐसा सजता है उगादी का त्योहार

मौसम भी करता नव वर्ष का सत्कार

हैप्पी उगादी का खुशियों भरा त्योहार

Ugadi Wishes for Wife

Ugadi Wishes for Wife

2. खुशियां आएं, सुख-समृद्धि आए

घर आपके भगवान आएं

करके कृपा आप पर अपनी

हसरतें सारी आपकी पूरी करें

उगादी पर्व की खूब बधाई

3. आपके सारे गम खुशियों में तोल दूं,

अपने सारे राज़ आपके सामने खोल दूं

कोई मुझसे पहले न बोल दे

इसलिए सोचा क्यों न आज ही

Happy Ugadi बोल दूं।।

4. शुभ हो नया साल आपका

ऊंची उड़ान भरे हर पल आपका

जैसे आसमान में उड़ती पतंग

वैसे ही उगादी पर्व की सजे हर एक तरंग

Happy Ugadi My love

Happy Ugadi My love

5. दोस्तों उगादि आया

अपने साथ नया साल लाया

इस नए साल में आओ मिलें सब गले

और मनाएं उगादि दिल से।

उगादि की शुभकामनाएं!

6. हिंदू नव वर्ष की है शुरुआत,

कोयल गाये हर डाल-डाल, पात-पात,

चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर,

खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल।

उगादि की शुभकामनाएं!

7. घर में आये शुभ संदेश

धरकर खुशियों का वेश,

पुराने साल को अलविदा हैं भाई

हैं सबको नवीन वर्ष की बधाई।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article