लाइफस्टाइल

Happy Rose Day Love: आज गुलाब कहेंगे दिल की बात- प्यार के लिए रोज डे की विशेज, शुभकामनाएं- देखें रोज डे पर लव को कैसे विश करें

Happy Rose Day wishes for Love (रोज डे पर लव को कैसे विश करें): 7 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे (Rose Day) मनाया जा रहा है। इस दिन गुलाब के साथ दिल की बात कही जाती है। चाहे प्यार हो या प्यार का इजहार - एक गुलाब दिल की बात जुबां पर ले आता है। यहां देखें प्यार के लिए रोज की शुभकामनाएं। अपने लव को रोज डे पर क्या कहें।

Image

Rose Day wishes for Love (Pic: AI Image)

Happy Rose Day wishes for Love (रोज डे पर लव को कैसे विश करें): प्यार को हर बार बड़े शब्दों की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी एक गुलाब ही काफी होता है, जो बिना कुछ कहे दिल की सारी बात कह देता है। रोज डे वही दिन है, जब आप अपने जज्बातों को चुपचाप गुलाब की पंखुड़ियों में लपेटकर अपने प्यार तक पहुंचा सकते हैं। जब आप किसी को गुलाब देते हैं, तो असल में आप ये कहते हैं- आप मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत खुशबू हैं। यहां देखें कि आज रोज डे (Rose Day Today) पर प्यार को कैसे विश करें। देखें हाउ टू से हैपी रोज डे। देखें वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर प्यार को कैसे विश करें।

Rose Day wishes for Love

- आप मेरी ज़िंदगी का वो गुलाब हैं,

जिसकी खुशबू से हर दिन महकता है।

Happy Rose Day, My Love!

- इस रोज डे पर बस इतना कहना है-

आप साथ हों, तो हर दिन प्यार का त्योहार लगता है।

- आपके नाम का गुलाब आज भी दिल में खिला है,

और हर मौसम में वैसा ही ताजा है।

रोज डे मुबारक हो आपको,

क्योंकि आप ही मेरी हर सुबह और हर शाम हैं।

Rose Day wishes for Love Shayari

- एक गुलाब क्या दिया हमने आपको,

आप मुस्कुराए और हमारी दुनिया महक गई।

Happy Rose Day Love

- लाल गुलाब हो आप मेरी जिंदगी में,

जो हर दर्द को प्यार में बदल देता है।

हैपी रोज डे माय लव!

- आप साथ हों तो कांटे भी फूल लगते हैं,

आप न हों तो गुलाब भी अधूरा लगता है।

Happy Rose Day Love

रोज डे का प्यारा सा मैसेज प्यार के नाम

- मेरी जिंदगी में प्यार की परिभाषा आप हैं।

Happy Rose Day to the reason of my smile.

- आज का गुलाब कल भी ताजा रहेगा,

क्योंकि मेरा प्यार कभी मुरझाता नहीं।

Happy Rose Day

- रोज डे मुबारक हो माय लव। तुम ही मेरे जीवन की ताजा खुशबू हो और खुशियों की सरगम भी।

valentine week 2026 date calendar

valentine week 2026 date calendar

How to wish love on Rose Day

आज गुलाब जरूर दीजिए, लेकिन उसके साथ वो एहसास भी जरूर दीजिए, जो अपने प्यार को सिर्फ आप ही दे सकते हैं। क्योंकि असली प्यार फूल में नहीं, उसे देने वाले के दिल में होता है। इस रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना काफी नहीं है, उसके साथ थोड़ा-सा एहसास जोड़ दीजिए। जब आप गुलाब देते हुए उसकी आंखों में देखेंगे और कहेंगे कि ये गुलाब मेरी तरफ से नहीं, मेरे दिल की तरफ से है - तो यकीन मानिए, वो पल हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article