लाइफस्टाइल

Rose Day Shayari Wishes 2026: रोज डे पर अपने प्यार को गिफ्ट करें गुलाब से भी सुंदर शायरी, यहां देखें Rose Day Shayari for Love in Hindi

Happy Rose Day Wishes Shayari (रोज जे पर शायरी), Rose Day Shayari for Husband in Hindi: Rose Day 2026 के इस खास मौके पर अगर आप भी अपने प्यार के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनी मोहब्बत को रोज डे की शुभकामना शायरी हिंदी में भेज सकते हैं। यहां देखें Rose Day Wishes Shayari in Hindi:

Image

रोज डे शायरी हिंदी में

Rose Day Special Shayari: आज 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। इश्क को समर्पित यह सप्ताह 14 फरवरी वेलेंटाइन डे तक चलेगा। सबसे पहला दिन होता है रोज डे का। आज रोज डे है। रोज डे पर लोग अपने महबूब को गुलाब का फूल गिफ्ट करते हैं और इस फूल के जरिए अपने दिल की बात कहते हैं। रोज डे पर पार्टनर को एक गुलाब देना, छोटा-सा सरप्राइज प्लान करना या बस एक प्यार भरा मैसेज भेजना भी रिश्ते में नई ताजगी ला देता है।

Rose Day 2026 के इस खास मौके पर अगर आप भी अपने प्यार के लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनी मोहब्बत को रोज डे की शुभकामना शायरी हिंदी में भेज सकते हैं। यहां देखें Rose Day Wishes Shayari in Hindi:

Rose Day par Shayari | Rose Day ki Shayari

1. तुम्हारे लिए गुलाब लाया हूं

तेरे दीदार का एक ख्वाब लाया हूं

घुटनों पर बैठकर करूं प्यार का इजहार

तेरे लिए अपना सारा प्यार लाया हूं !!

Happy Rose Day 2026

2. आज सोचा की आपको जवाब में क्या दूं,

आप जैसे लोगो को किताब क्या दूं,

कोई और फूल हो तो मुझ को नहीं मालूम

जो खुद गुलाब हो उसे गुलाब क्या दू?

Happy Rose Day

3. किसी के लम्स की तासीर है कि बरसों बाद

मेरी किताबों में अब भी गुलाब जागते हैं

4. बड़े ही चुपके से भेजा था मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब,

कमबख्त उसकी खुशबू ने सारे शहर में हंगामा कर दिया!

Happy Rose Day 2026

5. उसे किसी से मोहब्बत न थी मगर उस ने

गुलाब तोड़ के दुनिया को शक में डाल दिया

दिलावर अली आज़र

6. मेरी दीवानगी की कोई हद्द नहीं,

तेरी सूरत के सिवा मुझे कुछ याद नहीं,

मैं गुलाब हु तेरे गुलशन का,

तेरे सिवाए मुझ पे किसी का हक नहीं!

Happy Rose Day My Love

7. गुलाब हैं आंखे, पंखुड़ी से हैं होंठ तेरे

तेरी खूबसूरत सी सूरत ही बसती है दिल में मेरे

हैप्पी रोज डे !!

8. एक खुबसूरत ख्वाब हो आप,

दिल को छू जाने जाने वाला एहसास हो आप,

आपको क्या दे गुलाब हम,

गुलाबो में सबसे खुबसूरत गुलाब हो आप!

Happy Rose Day Dear

9. गुलाब भले मुरझा जा, मेरा प्यार नहीं होगा कम

तेरे लिए लड़ जाऊं सारी दुनिया से, नहीं दूंगा कोई गम

हैप्पी रोज डे !!

10. मोम सी लगती है तू एक गुड़िया

होंठ तेरे गुलाब की पंखुड़ियां

जमाने की बुरी नजर से तुझे बचाऊं

तेरे आगे सारी फेल हैं सुंदरियां !

11. मैं चाहता था कि उस को गुलाब पेश करूं

वो खुद गुलाब था उस को गुलाब क्या देता!

Happy Rose Day Jaan

12. गुलाब से सूर्ख हो रहे हैं तेरे गाल

इनपर काला तिल ढा रहा कमाल

खूबसूरत में लगे चार चांद

मेरी महबूबा है ही इतनी कमाल!!

13. आंखें में मेरी बसी है सिर्फ तू

गुलाब क्या चांद तारे भी तोड़ लाऊं

मेरा दिल सिर्फ तेरे लिए धड़कता है

तेरे लिए जमाने से लड़ जाऊं !!

14. गुलाब भी पड़ गया फीका उसके आगे

मेरे महबूब ने जब दिखाया अपना चेहरा

लाल सूर्ख गाल थे, नीली आंखे

होंठे पर था बस मीठे लफ्जों का पहरा !!

15. महक रही है गुलाब चांदनी के फूलों से

खुदा किसी की मोहब्बत पे मुस्कुराया है!

Happy Rose Day

16. तुमने देखी ही नहीं हमारी फूलों जैसी वफा

हम जिस पर खिलते हैं उसी पर मुरझा भी जाते हैं !!

17. फूलो में हसीं गुलाब हैं,

पढाई के लिए ज़रूरी किताब हैं,

दुनिया में हर सवाल का जवाब है,

अगर कोई तुमसे मेरे बारे में पूछे तो कहना वो लाजवाब है!

Happy Rose Day

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article