लाइफस्टाइल

Rose Day Wishes, Quotes 2026: करना है प्यार का इजहार तो रोज डे पर गुलाब के साथ भेजें ये प्यार भरी दो लाइन, यहां पढ़ें- रोज डे विशेस कोट्स

  • Authored by: Srishti
  • Updated Feb 7, 2026, 08:59 AM IST

Happy Rose Day Wishes Hindi, Rose Day Quotes 2026 (रोज डे विशेस कोट्स): आज 7 फरवरी यानी वेलेंटाइन वीक का पहला दिन है। आज लवर्स रोज डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज अपने प्यार का इजहार महकते हुए गुलाब और कुछ प्यार भरे शब्दों के साथ किया जाता है। यहां से आप रोज डे स्पेशल विशेस और कोट्स पढ़ सकते हैं।

happy rose day wishes 2026, rose day quotes hindi, rose day wishes quotes 2026

हैप्पी रोज डे विशेस कोट्स 2026 (pc: canva)

Happy Rose Day Wishes Hindi, Rose Day Quotes 2026 (रोज डे विशेस कोट्स): फरवरी का महीना आते ही दिल में कुछ खास-सा एहसास होने लगता है। इसी महीने की शुरुआत होती है रोज डे (Happy Rose Day 2026) से, जो प्यार भरे हफ्ते का पहला और बेहद खूबसूरत दिन होता है। आज 7 फरवरी को वही खास दिन है। वैसे तो आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने क्रश, लवर और लाइफ पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करना ही भूल जाते हैं। ऐसे में वेलेंटाइन वीक का पहला दिन यानी रोज डे एक मौका है रुककर ये कहने का कि तुम मेरी जिदगी में बहुत मायने रखते हो। अगर आप भी किसी खास को अपने प्यार का एहसास कराना चाहते हैं तो यहां से रोज डे विशेस (Rose Day Hindi Wishes), रोज डे कोट्स (Rose Day Hindi Quotes) भेज सकते हैं। ये प्यार भरे शब्द आपके जज्बात बखूबी बयां करेंगे।

Rose Day Wishes In Hindi 2026, Rose Day Love Quotes Hindi-

1) तुम्हारे चेहरे की मुस्कान के आगे फीका है गुलाब,

फिर भी तुम्हें भेज रहा हूं गुलाब,

इसे फूल नहीं समझना मेरा दिल,

बताना क्या है ये तुम्हारे काबिल।

Happy Rose Day 2026

2) गुलाब तो बस एक है बहाना,

हकीकत में आपका दिल है चुराना,

वैलेंटाइन वीक की हो चुकी है शुरुआत,

बस तुम रहना पूरी जिंदगी मेरे साथ।

Happy Rose Day 2026

3) ये गुलाब बता रहा है तुम्हें मेरे दिल का हाल,

हर पल मेरे दिल में रहता है बस तुम्हारा ख्याल,

बनना चाहोगी क्या तुम मेरी हमसफर,

बेशक खूबसूरत बना दूंगा जिंदगी का ये सफर।

Happy Rose Day 2026

4) तेरे हाथों में इतराता है गुलाब किस्मत पर,

तेरे साथ कुछ गुनगुनाती हो फिज़ा भी जैसे।

Happy Rose Day 2026

5) रोज डे का था मुझे कबसे इंतजार,

आखिर बताना था तुम्हें अपना प्यार,

तुम मेरे हो मुझे ये हकने का हक चाहिए,

तुम्हारा साथ मुझे हर वक्त चाहिए।

Happy Rose Day 2026

6) ये फूल आपको अपना बनाने के लिए,

ये फूल आपके दिल को महकाने के लिए

यूं तो बहुत फूल हैं दुनिया में,

ये गुलाब आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए

Happy Rose Day 2026

7) गुलाब की खूबसूरती भी आप पर वार दूं,

अपने दिल का सारा प्यार आप पर वार दूं,

मिले जो मौका मुझे इस रोज डे पर,

तो अपनी पूरी जिंदगी आप पर हार दूं।

Happy Rose Day 2026

8) मेरी जिंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम,

मिले जिंदगी में हजारों मुझे पर,

उन हजारों की भीड़ में महकता हुआ,

प्यारा सा गुलाब हो तुम।

Happy Rose Day 2026

9) मेरे जिंदगी का हर पल तुम्हारे नाम है,

इस फूल के जरिए तुम्हें भेजा ये पैगाम है,

गुलाब की खुशबू से महके जिंदगी तुम्हारी,

होंठों पर मेरे यही दुआ सुबह-शाम है।

Happy Rose Day 2026

10) गुलाब के बहाने दिल चुराने का है इरादा,

जिंदगी भर साथ निभाने का है वादा,

तुम्हें छोड़कर जाऊंगा नहीं मैं कभी,

फूल सी महक सा सच्चा है मेरा वादा।

Happy Rose Day 2026

11) तुम गुलाब नहीं, तुम तो पूरा गुलशन हो,

तुम मेरे दिल की सबसे हसीन धड़कन हो,

इस रोज डे पर बस यही है कहना,

तुम मेरी जिंदगी में हमेशा रहना।

Happy Rose Day 2026

12) सुंदर सा ये गुलाब है तुम्हारे लिए,

मेरे दिल का हर ख्वाब है तुम्हारे लिए,

जो तुम आ जाओगी पास, तो बदल जाएगी ये जिंदगी,

मेरी आंखों में इंतजार है तुम्हारे दिल।

Happy Rose Day 2026

13) फूल खिलते रहें आपकी जिंदगी की राहों में,

हंसी चमकती रहे आपकी खूबसूरत निगाहों में,

भेजा है गुलाब, बताया है हाल-ए-दिल,

इंतजार है आपका मेरी बाहों में।

Happy Rose Day 2026

14) गुलाब की पंखुड़ियों में छुपा है प्यार,

हर खुशबू कहती है दिल का इजहार,

कांटों से घिरकर भी जो खिला रहे,

वही सिखाता है रिश्तों का व्यवहार।

Happy Rose Day 2026

15) जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम,

मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम,

लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन,

मेरी जिन्दगी का एक सुन्दर सा गुलाब हो तुम।

Happy Rose Day 2026

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article