लाइफस्टाइल

Happy Rose Day 2026 Wishes, Quotes For Husband: तूम मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत फूल हो.. रोज डे पर पतिदेव को भेजें स्पेशल मैसेज, देखें- रोज डे विशेस फॉर हस्बैंड

Happy Rose Day 2026 Wishes For Husband, Rose Day Quotes For Husband (पति के लिए रोमांटिक संदेश, पति के लिए प्यार भरे कोट्स): आज वैलेंटाइन वीक का पहला दिन है और आज से हवाओं में भी सिर्फ प्यार ही नजर आता है। ऐसे में अपने पति को आप रोज डे कैसे विश नहीं करेंगी। यहां से अपने प्यारे हसबैंड के लिए रोज डे के विशेस और कोट्स कॉपी कीजिए।

Image

हैप्पी रोज डे 2026 विशेस कोट्स फॉर हसबैंड (pc: canva)

Happy Rose Day 2026 Wishes For Husband, Rose Day Quotes For Husband (पति के लिए रोमांटिक संदेश, पति के लिए प्यार भरे कोट्स): पति-पत्नी का रिश्ता तो जीवनभर का होता है। पति जो चुपचाप जिम्मेदारियां निभाता है, परिवार का ख्याल रखता है और हर हाल में साथ खड़े रहने की कोशिश करता है। वहीं, पत्नी अपने पति की थकान को बिना कहे समझ लेती है, प्यार और खामोशी में भी साथ रिश्ते को निभाती है और जीवन संवार देती है। आज इसी प्यार भरे रिश्ते में मिठास डालने का दिन है। आज 7 फरवरी को रोज डे है। रोज डे यानी गुलाब देकर प्यार जताना। इस गुलाब के साथ अगर आप अपने पति को कुछ प्यारे प्यारे विशेस, कोट्स और मैसेज भी भेजती हैं तो उनका दिन और खास बन जाएगा।

Romantic Rose Day Wishes For Husband In Hindi-

1) तेरी मोहब्बत में दुनिया भूल जाते हैं

तेरी बाहों में आकर सुकून पाते हैं,

तू ही मेरा आशियाना

तुझे पाकर तेरी बाहों में सिमट जाते है।

Happy Rose Day Dear Husband

2) दुनिया की हर खुशी तेरे नाम कर दूं

तेरे कदमों में जहान रख दूं,

तू मेरे पास आकर ठहर जा

मैं खुद को तेरे नाम कर दूं।

Happy Rose Day Hubby

3) मुझे अब वो अपना लगता है

उसके साथ ज़िंदगी बितानी है,

वो है तो झूठ भी सच्चा है

बाकी सब दुनिया तो कहानी है।

Happy Rose Day Dear Husband

Short Love Quotes For Husband-

4) उस चांद को बहुत गुरूर है कि उसके पास नूर है,

अब मैं उसे कैसे समझाऊं मेरे पास कोहिनूर है।

I Love You Hubby

5) तुमसे लड़ते-झगड़ते है और नाराजगी भी रखते हैं,

पर तुम्हारे बिना जीने का ख्याल नहीं रखते हैं।

I Love You Jaan

6) ना चांद की चाहत ना तारों की फरमाइश,

हर जनम तू ही मिले यही हमारी ख्वाहिश।

I Love You Husband

Rose Day Par Pati Ke Liye Do Line-

7) जिंदगी में कुछ न पा सकें,

तो क्या गम है,

आप जैसा हमसफर पाया,

ये क्या कम है।

आई लव यू पतिदेव जी

8) सपनों से भरी ये जिंदगी तुझसे है,

हर खुशी, हर चाहत अब बस तुझसे है,

तेरे बिना ये दिल कहीं लगता नहीं,

क्योंकि मेरी सारी दुनिया अब बस तुझसे है।

I Love You Dear Husband

9) ना तू कहता है, ना मैं कहती हूं,

फिर भी हर बात दिल से होती है।

शब्दों से नहीं, आंखों से बात होती है,

पति-पत्नी की मोहब्बत यूं ही खास होती है।

I Love You Patidev

10) तेरे बिना अधूरी है हर खुशी

तेरे बिना ज़िंदगी वीरान लगती है,

तू पास हो मेरे बस यही है चाहत

तुझ से ही मेरी हर खुशी सजती है।

Happy Rose Day Dear Husband

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article