New Year 2024 Greeting Cards Ideas: नया साल (Happy New Year 2024) बहुत जल्द आने वाला है। लोग अभी से तैयारियों में जुट गए हैं। नए साल का स्वागत लोग काफी उत्साह के साथ करते हैं। नया साल ढ़ेरों खुशियां लेकर आता है। नए साल के मौके पर लोग जमकर एन्जॉय करते हैं। लोग इस खास मौके पर अपने परिजनों, दोस्तों और करीबियों के साथ मिलकर पार्टी करते हैं और घूमने भी जाते हैं। वहीं नए साल के मौके पर बधाईयों का सिलसिला भी जारी रहता है। इन दिनों ज्यादातर लोग मैसेज, कॉल और वाट्सएप के जरिए अपनों को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं लेकिन नया साल ग्रीटिंग कार्ड के बिना अधूरा सा लगता है।
ग्रीटिंग कार्ड का चलन काफी पुराना है। पहले के समय में लोग अपनों को शुभकामनाएं देने और अपनी भावनाओं को शब्दों के जरिए बताने के लिए ग्रीटिंग कार्ड का इस्तेमाल करते थे। आज भी स्कूलों में ग्रीटिंग कार्ड का चलन है। बच्चे स्कूल में अलग अलग तरह के ग्रीटिंग कार्ड बनाते हैं। ज्यादातर लोग मार्केट से ग्रीटिंग कार्ड खरीदना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है आप घर पर ही बाजार जैसा ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। आज हम आपको घर पर ग्रीटिंग कार्ड बनाने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
ग्रीटिंग कार्ड बनाने के लिए सामान
कलर पेपर
स्केल
फेविकॉल
कैंची
स्केच पेन
पेंसिल
डिजाइनर पेपर
कटर
मोती
गोल बनाने के लिए ढक्कन
डबल साइडेड टेप
डिजाइन बनाने के लिए सुई
नये साल 2024 के हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड - New Year 2024 Handmade Greeting Card
कलरफूल कार्ड चुनें
हैंडमेड कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक कलरफूल कार्ड (Colorful Card) लें। फिर इसे दो हिस्सों में फोल्ड कर दें। इससे आपको परफेक्ट साइज का अंदाजा लग जाएगा। ग्लिटर पेन की मदद से कंट्रास्टिंग शेड में आप अपनी भावनाओं को लिखें।
कार्ड को सजाएं
कार्ड को डेकोरेट (Card Decoration) करने के लिए आप ओरिगेमी या फिर कुछ पेपर कटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार्ड को सजाने के लिए आप ग्लिटर, रंगीन बटन या रिबन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कार्ड के अंदर रखें पॉप अप
कार्ड को मजेदार बनाने के लिए आप कार्ड के अंदर पॉप अप रख सकते हैं। पॉप अप को फिक्स करने के लिए आप टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
न्यू ईयर स्क्रॉल
वहीं ग्रीटिंग कार्ड को विटेंज लुक देने के लिए आप स्क्रॉल बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कॉटन या फैबरिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कार्ड डालें उसे कपड़ें पर लपेंटें और घुमाकर बेलन जैसा बना लें। फिर स्क्रॉल पर मैसेज लिखें।
