लाइफस्टाइल

Happy New Year 2023 in Urdu, Punjabi, Gujrati: नए साल पर भारतीय भाषाओं में दें शुभकामनाएं, जानिए कैसे उर्दू, पंजाबी, बंगाली में कहें- हैप्पी न्यू ईयर

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 31, 2022, 03:20 PM IST

Happy New Year 2023 wishes in Indian languages: साल 2023 बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है। इस मौके पर हर कोई एक दूसरे को अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को अलग-अलग भारतीय भाषाओं में विश कर सकते हैं। यहां पर देखें ये विशेज।

Image

Happy New Year 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2023 का आगमन कुछ ही घंटों में होगा।
  • नए साल पर एक दूसरे को भेजते हैं शुभकामनाएं संदेश
  • नए साल में भारतीय भाषाओं में करें अपने खास लोगों को विश।

Happy New Year 2023 wishes in Urdu, Punjabi, Gujrati: साल 2022 के आखिरी कुछ घंटे रह गए हैं। पूरी दुनिया बाहें फैलाए नए साल की स्वागत की तैयारी करने के लिए तैयार है। भारत के कई शहर नए साल की तैयारी में दुल्हन की तरह सज गए है। इस मौके पर आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों को खास अंदाज में विश कर सकते हैं। आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी नए साल की बधाई दे सकते हैं। आपको यहां पर हम कई भारतीय भाषाओं में नए साल के बधाई मैसेज बता रहे हैं।

नया साल एक नई उम्मीद, नया जोश लेकर आता है। इसी के साथ किसी भी एक नई शुरुआत के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। नए साल में कई लोग कुछ नया करने या फिर कुछ बेहतर करने का प्रण करते हैं। इसको न्यू ईयर रेजुलोशन कहते हैं। नए साल के मौके पर हम कई मैसेज अपने दोस्तों को भेजते हैं। लेकिन, यदि आपका दोस्त कुछ दूसरी भारतीय भाषा बोलता है तो आप उसे उसी की भाषा में जवाब दे सकते हैं। देखें कैसे अलग-अलग भाषाओं में किस तरह कहा जाता है हैप्पी न्यू ईयर।

Happy New Year 2023 Wishes in Indian languages

  • उर्दू- नया साल मुबारक हो!
  • पंजाबी- नवे साल दी मुबारक!
  • गुजराती- नूतन वर्षाभिनंदन!
  • बंगाली- शुवो नाबो बरशो
  • तमिल- एनिया पुथांडु नलवाज़्थुक्कल!
  • मराठी- नवीन वर्षाची शुभेच्छा!
  • तेलुगु- नूथाना संवत्सर शुभकांक्षलु!
  • उड़िया- सुभा नबा बरशा!
  • असमिया- नरबर्षरा शुभकामना!
  • मराठी- नवीन वर्षाच्य शुभेच्छा!
  • संस्कृत- शुभ: नववर्षम्:
  • कन्नड़- होसा वरद शुभाय:
  • मलयालम- पुथुवत्सरा आशाशकली
आप भी इन मैसेज को कॉपी करके अपने दोस्तों को भेज सकते हैं। आप सभी के लिए नया साल 2023 बेहद शुभ हो। नए साल की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
शिवम पांडे
शिवम पांडे author

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉ... और देखें

End of Article