लाइफस्टाइल

Bengaluru New Year 2023 Party: बेंगलुरु में करना चाहते हैं न्यू ईयर सेलिब्रेशन, ये हैं बेस्ट पार्टी डेस्टिनेशन

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Dec 31, 2022, 04:21 PM IST

Best Places for New Year 2023 Celebration in Bengaluru: नए साल के स्वागत के लिए पूरी दुनिया तैयार है। नए साल की पूर्व संध्या पार्टी करना हर किसी को पसंद है। यदि आप भारत के आईटी हब यानी बेंगलुरु में पार्टी करना चाहते हैं तो जानिए किन जगहों पर हो रहा है न्यू ईयर सेलिब्रेशन।

Image

New Year 2023 Party

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2023 कुछ ही घंटे की दूरी पर है।
  • नए साल से पूर्वसंध्या हर कोई पार्टी करना चाहता है।
  • भारत के आईटी हब बेंगलुरु में है कई पार्टी ऑप्शन।

Best Places for New Year 2023 Celebration in Bengaluru: नए साल के स्वागत के लिए पूरी दुनिया तैयार है। 2023 को लोग बाहें फैलाकर स्वागत करने के लिए अलग-अलग तैयारी कर रहे हैं। 31 दिसंबर की रात को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अपने परिवार के साथ घर पर ही वक्त बिताना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग पब या डिस्को में नया साल मनाते हैं। आप यदि भारत की सिलिकॉन वैली यानी बेंगलुरु में रह रहे हैं तो न्यू ईयर पार्टी के लिए कुछ बेहतरीन डेस्टिनेशन हैं, जहां पर दिल खोलकर आप नए साल का जश्न मना सकते हैं।

आप यदि पार्टी एनिमल हैं तो रियो कार्निवल 2023 आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकती है। यहां पर 31 दिसंबर 2022 की रात आठ बजे से न्यू ईयर पार्टी शुरू होगी। इस बार इस कार्निवल में 50 हजार से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। पब का एड्रेस है- फॉर्च्यून सिलेक्ट ट्रीनिटी रोड नंबर वन, ईपीआईपी जोन, व्हाइटफील्ड बेंगलुरु कर्नाटक।

कॉमेट होटल बेंगलुरु

कॉमेट होटल बेंगलुरु नए साल के मौके पर न्यू ईयर पार्टी होस्ट करने जा रहा है। ये पार्टी 31 दिसंबर 2023 को शाम सात बजे से शुरू हो जाएगी। होटल का एड्रेस है- वीएम स्क्वायर, रिंग रोड अस्वथ नगर मारथाहल्ली, बेंगलुरु कर्नाटक। ताज यशवंतपुर में नए साल का स्वागत कर सकते हैं। यहां पर डीजे के अलावा कई एंटरटेनमेंट के ऑप्शन हैं। यहां समीर खान का फैशन शो, इंटरनेशनल डांसर्स, फायरवर्क्स और नए साल का स्पेशल काउंटडाउन होता है। ताज यशवंतपुर तुमकुर रोड यशवंतपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 यशवंतपुर बेंगलुरु कर्नाटक में स्थित है।

शैरेटन ग्रांड होटल बेंगलुरु

शेरेटन ग्रांड होटल बेंगलुरु 31 दिसबंर 2022 की रात आठ बजे से न्यू ईयर पार्टी की शुरुआत होगी। इसमें हर एज ग्रुप के लोग शामिल हो सकते हैं। पार्टी में लाइव बैंड के अलावा स्पेशल किड्स जोन भी है, जिसमें बच्चों के लिए खास गेम होंगे। इसके अलावा रोमांटिक डिनर, म्यूजिक और अच्छा खाना भी होगा।

शिवम पांडे
शिवम पांडे author

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉ... और देखें

End of Article