लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes Images: मां कालरात्रि सभी कष्ट करेंगी दूर, चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन दोस्तों और करीबियों को ऐसे भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Mar 27, 2023, 05:59 PM IST

Happy Navratri 2023 Day 7, Maa Kalratri Wishes Images, status, messages: मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। कहा जाता है कि मां कारात्रि की पूजा करने से भक्तों के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। ग्रह बाधा और भय दूर करने वाली माता की पूजा इस दिन जरूर करनी चाहिए।

Image

Happy Navratri 2023 Day 7 Wishes (Pic- iStock)

Happy Navratri 2023 Day 7, Maa Kalratri Wishes Images, status, messages, photos: आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023) का सातवां दिन है और इस दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि (Maa Kalratri) की पूजा होती है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इनका नाम कालरात्रि है। कहा जाता है कि मां कारात्रि की पूजा करने से भक्तों के सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं। ग्रह बाधा और भय दूर करने वाली माता की पूजा इस दिन जरूर करनी चाहिए। चैत्र नवरात्रि के इस खास मौके पर एक दूसरे को विशेज, मैसेजेस, फोटो आदि भेजने का चलन है। आप भी चैत्र नवरात्रि के इस बेहद खास मौके पर अपने प्रियजनों, दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं इन मैसेजेस, विशेज के जरिए दे सकते हैं।

हैप्पी नवरात्रि 2023 विशेज (Happy Navratri 2023 Wishes)

शेर पर सवार होकर आईं मां अंबे

सभी के लिए लाईं खुशियों का वरदान

घर-घर में विराजी अंबे मां, सबकी जगदंबे मां.

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आएं आपके द्वार।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,

करते हैं हाथ जोड़कर मां दुर्गा से बिनती

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी.

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !

नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

या देवी सर्वभूतेषु..शक्तिरूपेण संस्थिता:

नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै.. नमस्तस्यै नमो नम:

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो,

गणेश का निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो!

चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं !

मां दुर्गा आएं आपके द्वार कुमकुम भरे कदमों से

सुख-संपत्ति के साथ मिले आप सभी को खुशियां अपार.

हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2023!

सारी दुनिया है जिनकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम सभी हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं मां को श्रद्धा के फूल

शुभ चैत्र नवरात्रि!

दिव्य है मां की आंखों का नूर

संकटों को मां करती हैं दूर,

मां की ये छवि निराली

नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली.

नवरात्रि की शुभकामनाएं!

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article