लाइफस्टाइल

Shayari For Mother in Hindi: मां सबकी जगह ले सकती है...मां को स्पेशल फील कराने के लिए भेजें ये शायरी, मैसेज, कोट्स

Shayari For Mother in Hindi: इस साल Mother's Day 12 मई को मनाया जाना है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मानाया जाता है। मां को स्पेशल फील कराने और उन्हें दिल से शुक्रिया कहने के लिए ये सबसे बेस्ट दिन होता है।

Image

Shayari For Mother in Hindi

Shayari For Mother in Hindi: मां को सम्मान और उनके बलिदानों को याद करने के लिए हर साल मदर्स डे (Mother's Day) सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल Mother's Day 12 मई को मनाया जाना है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मानाया जाता है। मां को स्पेशल फील कराने और उन्हें दिल से शुक्रिया कहने के लिए ये सबसे बेस्ट दिन होता है। मदर्स डे के मौके पर मां को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ लोग अपनी मां के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं तो कुछ लोग मां को कहीं बाहर घूमाने ले जाते हैं। वहीं जो लोग काम की वजह से अपनी मां से दूर रहते हैं उनके लिए मदर्स डे को खास बनाना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी मां को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उन्हें ये शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें मां के लिए शायरी, मैसेज, कोट्स, विशेज, फोटोज।

Shayari, Quotes, Messages, Status for Mother in Hindi

1. मां सबकी जगह ले सकती है,

पर मां की जगह कोई नही ले सकता।

2. मां का दिन नहीं होता,

मां से हर दिन होता है…!

3. दिल तोड़ना कभी सीखा ही नहीं मैने

क्योंकि प्यार करना मां से सीखा है…!

4. जब दवा काम नहीं आती,

तब मां की दुआ काम आती है…!

5. सुकून लिखूं या “मां” !

बात तो एक ही है…!

6. जिसके होने से मैं खुद को मुकम्मल मानता हु,

मैं खुद से पहले अपनी मां को जनता हूं…!

7. मां के बगैर घर सुना होता है,

और बाप के बगैर जिंदगी…!

8. मेरी तकदीर में कभी कोई गम नहीं होता,

अगर तक़दीर लिखने का हक मेरी माँ को होता!

9. मां के लिए क्या लिखूं यारों,

मै खुद मां की लिखावट हूं!

10. जिसके होने से मै खुद को मुक्कम्मल मानता हूं,

मै खुद से पहले मेरी माँ को जानता हूं!

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article