Happy Marriage Anniversary Romantic Shayari For Wife: शादी किसी भी इंसान की जिंदगी के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होता है। शादी के बाद पत्नी एक आदमी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती है। नए कपल्स शादी के बाद हर दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कपल्स की जिंदगी में सबसे खास दिन होता है शादी की सालगिरह का दिन। इस दिन का हर प्रेमी जोड़े को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस खास दिन को स्पेशल बनाने के लिए कपल्स एक-दूसरे को सरप्राइज देते हैं और साथ ही यादगार बनाने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ कपल्स काम की वजह से एक साथ सेलिब्रेट नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वो कपल्स इस दिन को यादगार बनाने के लिए ये रोमांटिक शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें एनवर्सरी के रोमांटिक शायरी, कोट्स, मैसेज, विशेज, फोटोज।
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं - Marriage Anniversary Wishes in Hindi
फूल जैसे सबसे खूबसूरत लगते हैं बाग़ में
वैसे ही आप दोनों जचते हैं साथ में!
शादी की सालगिरह बधाई आपको!

Anniversary Romantic Shayari
थामें एक-दूजे का हाथ,
बना रहे आपका साथ,
बधाई हो शादी की वर्षगांठ
फूल से तुम महकते हो
दिल तुम्हारा आबाद है ना,
चांद से तुम चमकते हो
रूह तुम्हारी शाद है ना,
आज तुम्हारी सालगिरह
देखो हमको याद है ना!
Happy Marriage Anniversary!

Anniversary Shayari for Wife
विश्वास का यह बंधन यूं ही बना रहे
आपके जीवन में प्रेम का सागर यूं ही बहता रहे,
प्रार्थना है रब से सुख और समृद्धि से जीवन भरा रहे,
शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं।
ख्वाहिश ऐ ज़िन्दगी बस इतनी सी है कि
साथ तुम्हारा हो और ज़िन्दगी कभी खत्म ना हो,
शादी की सालगिरह मुबारक हो!
आसमानों से बनकर आया है दोनों रिश्ता,
स्वाभिमान की पहचान है आपका रिश्ता,
एक दूजे का संग और विश्वास की पहचान है आपका रिश्ता,
शादी की सालगिरह आपको बधाई!

Anniversary Wishes For Love
बढ़ती रहे यह साठ-गांठ,
प्रेम आपका कोई पाए न बांट
मुबारक हो आपको विवाह का वर्षगांठ!
