लाइफस्टाइल

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes: मम्मी पापा को खास अंदाज में दें सालगिरह की मुबारकबाद, भेजें ये एनिवर्सरी विशेज, कोट्स, मैसेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2024, 01:16 PM IST

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes: अगर आप अपने मम्मी पापा को शादी की सालगिरह पर स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो ये मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं। यहां देखें बेस्ट एनिवर्सरी विशेज।

Image

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes: माता-पिता हर किसी के जीवन के सबसे खास सदस्यों में से एक होते हैं। उनका स्थान सबसे ऊपर होता है। बच्चों को कामयाब बनाने के लिए पेरेंट्स अपना सबकुछ न्योछाव कर देते हैं। ऐसे में बच्चों का भी ये कर्तव्य बनता है कि वो अपने पेरेंट्स का पूरा ध्यान रखें और उन्हें हमेशा खुश रखें। उन्हें हमेशा स्पेशल फील कराने की कोशिश करें। ऐसे में जब उनकी एनिवर्सरी हो तो बच्चे अपने पेरेंट्स के इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कई तरह की चीजें करते हैं। सरप्राइज प्लान करने से लेकर उन्हें कहीं टूर पर ले जाने तक का काम करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक और तरीका है जिसके जरिए आप अपने पेरेंट्स को स्पेशल फील करा सकते हैं। वो है प्यार भरा संदेश भेजकर। यहां हम कुछ एनिवर्सरी विशेज लेकर आए हैं जिसे पेरेंट्स को भेजकर आप उनके प्रति अपने प्यार को व्यक्त कर सकते हैं और साथ ही उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं।

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa Wishes, Images, Quotes in Hindi

1. कहते हैं माता पिता से बढ़कर और कुछ भी नहीं,

आप दोनों मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हो !

आप दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई !

Happy Anniversary Mummy Papa

2. थामे एक-दूजे का हाथ,

बना रहे आपका साथ,

मम्मी पापा आपको मुबारक हो शादी की वर्षगांठ !

Happy Anniversary Mummy Papa

3. मम्मी पापा आप मेरी जान हो

मेरे सिर का ताज हो

आप से ही रोशन है मेरी दुनिया

आप पूरे परिवार का अभिमान हो।

शादी की सालगिरह की बधाई !

Happy Anniversary Mummy Papa

4. आप दोनों का साथ यूं ही बरकरार रहे,

आपका जीवन यूं ही सदाबहार रहे,

हो न जुदा आप दोनों एक दूसरे से,

हर पहर आपकी जिंदगी में प्यार रहे।

हैप्पी एनिवर्सरी मम्मी पापा!

5. मैंने कभी भगवान को नहीं देगा,

मेरे लिए तो आप दोनों ही मेरे भगवान है

आप दोनों को सालगिरह की बहुत बहुत बधाई !

Many Many Happy Returns of the Day Mummy Papa

6. सारे गुनाह माफ हो जाते हैं

सारी मन्नते कुबूल हो जाती है

मम्मी पापा के पास !

हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी पापा-मम्मी !

7. आप दोनों साथ में लगते हैं वैसे,

संग तोता और मैना जैसे,

चांद और चांदनी जैसे,

संग दिया और बाती जैसे,

ईश्वर इस जोड़ी को यूं ही सदा बनाए रखे।

सालगिरह मुबारक मां पापा!

Happy Marriage Anniversary Mummy Papa

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article