लाइफस्टाइल

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: महावीर जिनका नाम है... महावीर जयंती पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजें ये शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 21, 2024, 06:35 AM IST

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: महावीर जयंती का त्योहार 21 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश।

Image

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष में हर साल महावीर जयंती मनाई जाती है। इस साल 21 अप्रैल रविवार को यानी आज महावीर जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। भगवान महावीर का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। महावीर जयंती जैन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर काबू पा लिया था। महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। उनकी जयंती को धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर जैन मंदिरों को सजाया जाता है। इसके साथ ही महावीर जयंती के मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को महावीर जयंती की बधाई देना चाहते हैं तो ये बधाई संदेश, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं।

Happy Mahavir Jayanti 2024 Wishes, Messages, Quotes

महावीर जिनका नाम है

अहिंसा है उनका नारा

त्रिशला नंदन को

बार-बार है प्रणाम हमारा

महावीर जयंती की शुभकामनाएं

Mahavir Jayanti wishes

Mahavir Jayanti wishes

अज्ञान का अंधकार मिटाया महावीर ने

जियो और जीने दो, सिखाया महावीर ने

हैप्पी महावीर जयंती 2024

जंग एक भी लड़ा नहीं, फिर भी जग को जीत लिया,

अहिंसा, अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया,

उस जगत के तारक महावीर को कोटि कोटि वंदन!

महावीर जयंती 2024 की शुभकामनाएं

बिना ठिकाना उनको हम कहां पाएंगे।

करो भक्ति चंदना जैसी बंधुओं,

भगवान महावीर तुम्हारे द्वार स्वयं ही चले आएंगे।

हैप्पी महावीर जयंती 2024

Mahavir Jayanti Quotes

Mahavir Jayanti Quotes

सिद्धों का सार, आचार्यों का साथ

साधुओं का साथ, अहिंसा का प्रचार

यही है भगवान महावीर का सार ।

हैप्पी महावीर जयंती 2024

तू करता तो वो है, जो तू चाहता है,

पर होता तो वो है, जो मैं चाहता हूं,

इसलिए तू वो कर, जो मैं चाहता हूं,

फिर वो होगा, जो तू चाहता है।

महावीर जयंती की शुभकामनाएं

त्याग ना करे, वो पीर नहीं होता,

बरसों की तपस्या का फल है,

वरना ऐसा कोई महावीर नहीं होता।

महावीर जयंती 2024 की बधाई!

महावीर जिनका नाम है,

पालीताना जिनका धाम है,

अहिंसा जिनका नारा है,

ऐसे त्रिशला नंदन को लाख प्रणाम हमारा है।

महावीर जयंती की आपको शुभकामनाएं

Happy Mahavir Jayanti 2024

Happy Mahavir Jayanti 2024

आत्मा अकेले आती है

अकेले चली जाती है,

न कोई उसका साथ देता है

न कोई उसका मित्र बनता है।

Happy Mahavir Jayanti!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article