लाइफस्टाइल

Happy Jagannath Rath Yatra 2023 Shayari: जगन्नाथ भगवान की ज्योति से नूर मिलता है..., शायरियों के जरिए दें जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 20, 2023, 08:33 PM IST

Happy Jagannath Rath Yatra 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages in Hindi: इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज यानी 20 जून रात 10.04 मिनट पर शुरू होगी। इस अवसर पर भक्ति में लीन भक्त उनकी आराधना करते हैं। इस अवसर पर भेजें जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं।

Image

Happy Jagannath Rath Yatra Wishes in Hindi

Happy Jagannath Rath Yatra 2023 Wishes, Quotes, Status, Shayari in Hindi: हिंदू धर्म में चार धामों में एक जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने वाले को सबसे ज्यादा सौभाग्यशाली माना जाता है। उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां हर साल आषाढ़ माह में भव्य रथयात्रा आयोजन होता है। हिंदू धर्म के मुताबिक यहां भगवान श्री कृष्ण बलराम और उनकी छोटी बहन सुभद्रा की पूजा की जाती है। इस यात्रा में देश-विदेश से भीड़ जुटती है। मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने वाले व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, दर्द, कष्ट समाप्त हो जाते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज यानी 20 जून रात 10.04 मिनट पर शुरू होगी। इस अवसर पर भक्ति में लीन भक्त उनकी आराधना करते हैं।

Happy Jagannath Rath Yatra 2023 Shayari, Wishes, Jagannath Rath Yatra Photos

धर्म की खुशबू, सोने का हार

दिल की उम्मीदें और अपनों का प्यार,

मिलता है सबको भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं !

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 Photos

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 Photos

श्रद्धा, भक्ति, ज्ञान, समर्पण और अहंकार मुक्त

इस यात्रा के पावन पुण्य से आप सभी के जीवन में

सुख, समृद्धि, सौभाग्य, यश और आरोग्य स्थापित हों।

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं !

Happy Jagannath Rath Yatra Hindi Wishes

रथ की रस्सी को तो थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,

हमारे जीवन की रस्सी को थामें भगवान जगन्नाथ।

धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ

भगवान जगन्नाथ पूरी करें सबकी मुराद।

Happy Jagannath Rath Yatra Shayari in Hindi

चंदन की खुशबू, रेशम का हार

भादों की सुगंध, बारिश की फुहार

मुबारक हो आपको भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा !

Happy Jagannath Rath Yatra !

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 Photos

Jagannath Puri Rath Yatra 2023 Photos

जगन्नाथ भगवान की ज्योति से नूर मिलता है

भक्तों के दिलों को सुरूर मिलता है

जो भी जाता है जगन्नाथ के द्वार

उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है !

जगन्नाथ रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं !

Jagannath Rath Yatra Shayari

जय जगन्नाथ जिसका नाम है, पुरी जिसका धाम है,

ऐसे भगवन को हम सब का प्रणाम है।

जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ

वो जग के मालिक जग के नाथ

फैलाकर आज अपने दोनों हाथ

आए अपनाने हमें स्वंय जगन्नाथ।

जगन्नाथ की ज्योति से नूर मिलता है

जो भी निःस्वार्थ आता है जगन्नाथ स्वामी के द्वार

कुछ ना कुछ उसे जरूर मिलता है।

Happy Jagannath Rath Yatra Status, Quotes in Hindi

हे भगवान, जगन्नाथ थाम लेना भक्तों का हाथ

कृपा करना कि सब चले आपके साथ-साथ

Happy Jagannath Rath Yatra !

जय जगन्ना जय जगन्नाथ, सब के सिर पर तेरा हाथ

संग संग सदा नाथ का साथ, कैसे कोई हो सकता है अनाथ

रथ यात्रा के शुभ अवसर पर जगन्नाथ, बलभद्र और

सुभद्राजी की कृपा आप पर बनी रहे।

जगन्नाथ रथ यात्रा की पावन पर्व पर

आपके ऊपर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी

की कृपा आप सभी पर बनी रहें

रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं !

Rath Yatra 2023: Lord Jagannath's Yatra kickstarts In Puri Amid Elaborate Arrangements; PM Modi Extends Wishes

Rath Yatra 2023

Happy Jagannath rath yatra wishes in hindi

चंदन की खुशबू, बारिश की फुहार

दिल की उम्मीदें और अपनों का प्यार

मंगलमय हो जगन्नाथ रथ यात्रा का त्यौहार।

भगवान जगन्नाथ आपके जीवन में सफलता,

समृद्धि और खुशियों के बेहतरीन रंग लाएं

आपको और आपके परिवार को

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं !

जगन्नाथ के भात को जगत पसारे हाथ

बड़े भाग से मिलते हैं, जगन्नाथ के भात।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article