लाइफस्टाइल

Indian Navy Day 2025 Wishes, Quotes: वीर नौसैनिकों के जज्बे को करें सलाम, अपनों को भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Happy Indian Navy Day Wishes in Hindi (भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं): आधुनिक जहाजों, पनडुब्बियों, एयरक्राफ्ट और अत्याधुनिक तकनीक से लैस भारतीय नौसेना आज विश्व की सबसे सशक्त नौसेना में शामिल है। Indian Navy Day 2025 हमें उन वीर नौसैनिकों, अधिकारियों और उनके परिवारों के समर्पण के लिए सलाम करने की प्रेरणा देता है, जो निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा में लगे हैं।

Image

भारतीय नौसेना दिवस 2025 की शुभकामनाएं (Photo: iStock)

Happy Indian Navy Day 2025: भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन न केवल भारतीय नौसेना की शक्ति, अनुशासन और साहस का प्रतीक है, बल्कि उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी है जो समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। इस दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में हुए ऑपरेशन ट्राइडेंट की सफलता को याद किया जाता है, जब भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह पर ऐतिहासिक हमला कर दुश्मन की युद्ध क्षमता को बुरी तरह कमजोर कर दिया था। बिना किसी हताहत हुए की गई यह कार्रवाई नौसैनिक इतिहास का स्वर्ण अध्याय मानी जाती है। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि हम अपने जांबाज नौसैनिकों के साहस और बलिदान को याद करें। भारतीय नौसेना दिवस 2025 पर अपनों को भेजें ये शानदार शुभकामना संदेश, कोट्स और शायरी:

Indian Navy Day 2025 Wishes Quotes, Messages in Hindi

1. हमारे जल प्रहरियों को देश का सलाम।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

2. नौसेना के बिना न सुरक्षा संभव, न संप्रभुता।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!"

3. सागर की लहरों पर जमे रहते हैं,

ये हैं भारतीय नौसेना के वीर सिपाही।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!"

4. समुद्र की गहराइयों में बसे हैं हमारे वीर जवान,

यही है भारतीय नौसेना की पहचान।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

5. जहां लहरों से टकराना हो, वहां भारतीय नौसेना का परचम लहराता है।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

6. न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं,

भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन-चुन के मारे हैं।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

7. समर्पण, साहस, सेवा- यह है भारतीय नौसेना का मूल मंत्र।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

8. जल से लेकर थल और नभ तक,

देश का मान बढ़ाने वाले वीर नौसैनिकों को हमारा नमन।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

9. नौसेना के बिना सागर की रक्षा अधूरी है, यह सच्चाई भारतीय नौसेना सिद्ध करती है।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

10. नौसेना का हर जवान देश की रक्षा का प्रहरी है।

हैप्पी नेवी डे

11. सागर की सुरक्षा में तत्पर भारतीय नौसेना, हमें गर्व है आप पर!

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

12. दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

13. समुद्र के हर तूफान को पार करके जीत हासिल करने वाली, हमारी भारतीय नौसेना।

हैप्पी नेवी डे

14. हर लहर में बसे साहस के गीत,

नौसेना का हर सिपाही दिलाए भारत को जीत।

हैप्पी नेवी डे

15. सागर की रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा - भारतीय नौसेना का ध्येय।

भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

16. भारतीय नौसेना दिवस पर हर उस वीर को सलाम, जिसने देश की खातिर अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं!

17. जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,

हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।

नौसेना दिवस की शुभकामनाएं

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article