Happy Holi 2024 Wishes: होली रंगों और उमंगों का त्योहार है। पूरे देश में होली पर अलग ही माहौल दिखता है। फिजाओं में रंग और गुलाल नजर आते हैं तो वहीं घर की रसोइयों से लजीज व्यंजनों की खुशबू आती है। इस दिन लोग एक दूसरे के प्रति कड़वाहट को दूर कर गले मिलते हैं और होली की बधाई देते हैं। हर त्योहार की तरह इस त्योहार पर भी परिवार के सभी लोग इकट्ठा होते हैं और साथ में होली मनाते हैं। जो अपने परिवार या दोस्तों से दूर हैं वो भी होली पर उन्हें फोन के जरिए रंगों के इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
रंगों के इस खास पर्व पर आप अपनों को होली पर प्यार और मस्ती से भरपूर संदेश भेज सकते हैं। आप होली के इन संदेशों में ट्रेंडी होली फोटोज के साथ ही शायरियां भी भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हंसा-हंसा कर पागल कर देंगे होली के ये मजेदार जोक्स
यह तो रंगों का त्योहार है
आज न हुए लाल-पीले तो जिंदगी बेकार है
रंग लगाएंगे हम आपको इतना पक्का
जितना पक्का हमारा रिश्ता और प्यार है।
होली की शुभकामनाएं

Happy Holi 2024
होली के रंग मुझे रंग नहीं पाएंगे,
तेरा रंग उतरे तो कोई और रंग चढ़े।

Happy Holi 2024 Images
वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल
रंग बरसे नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्योहार।
होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes in Hindi
कदम-कदम पर खुशियां रहें,
गम से कभी ना हो सामना
जिंदगी में खुशियां नसीब हों,
मेरी तरफ से होली की शुभकामना।

Holi Mubarak Photos
लाल, हरा या पीला
कौन से रंग में कर दूं आपको गीला
इस होली दूर से ही कर रहे आपको तंग
दुआ है जीवन में हो इंद्रधनुष के सातों रंग।
होली की शुभकामनाएं

Holi Shayari Hindi
सजनी की आंखों में छुप कर जब झांका
बिन होली खेले ही साजन भीग गया

Holi 2024 Wishes
रंगों की वर्षा
गुलाल की बौछार
गुझिया की मिठास
अपनों का प्यार
मुबारक हो होली का त्योहार।

Holi 2024 HD Wallpapers
गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो
मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में।

Holi Mubarak 2024
देते हैं आपको हम दिल से ये दुआएं,
होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,
आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हो,
आपके जीवन में दुख कभी न आए।
होली की शुभकामनाएं
