लाइफस्टाइल

Happy Holi 2024 Hindi Wishes: 'तेरा रंग उतरे तो कोई दूजा रंग चढ़े', इन लेटेस्ट मैसेजेस, तस्वीरों और शायरियों से अपनों को कहें होली मुबारक

Happy Holi 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: हम अपनों को होली की शायरी, संदेश, चुटकुले या फिर तस्वीरें भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Image

Holi-7

Happy Holi 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: होली के त्योहार की खुमारी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीयों के भी सिर चढ़ कर बोल रही है। होली के रंग में गली, मोहल्ले, सड़क, चौराहे सब रंग चुके हैं। होली ऐसा त्योहार है जिसमें दुश्मन भी गले मिलकर अपने सारे गिले शिकवे दूर कर लेते हैं। होली पर ना सिर्फ फिजाओं में रंग और गुलाल की खुशबू बिखरती है बल्कि गुजिया और स्वादिष्ट व्यंजन भी इस फेस्टिवल की मस्ती में चार चांद लगा देते हैं।

होली पर हम एक दूसरे को बधाई देते हैं और कामना करते हैं कि होली की मस्ती की ही तरह सबके जीवन में खुशियों के रंग सदा भरे रहें। हम अपनों को होली की शायरी, संदेश, चुटकुले या फिर तस्वीरें भेजकर उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। अगर आप भी अपनो को होली की बधाई देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

कदम-कदम पर खुशियां रहें,

गम से कभी ना हो सामना

जिंदगी में खुशियां नसीब हों,

मेरी तरफ से होली की शुभकामना।

सजनी की आंखों में छुप कर जब झांका

बिन होली खेले ही साजन भीग गया

Holi-2

Happy Holi 2024 Messages

पिचकारी की धार,

गुलाल की बौछार,

अपनों का प्यार,

यही है यारों होली का त्यौहार।

Holi-H-1 (1)

Happy Holi Shayari

होली के रंग मुझे रंग नहीं पाएंगे,

तेरा रंग उतरे तो कोई और रंग चढ़े।

Holi-6

Holi 2024 Images

रंगों के होते कई नाम,

कोई कहे पीला कोई कहे लाल,

हम तो जाने बस खुशियों की होली,

राग द्वेष मिटाओ और खेलो होली।

Holi-7

Happy Holi 2024 Quotes

गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दो

मनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में।

kkk

Happy Holi 2024 Wishes in Hindi

देते हैं आपको हम दिल से ये दुआएं,

होली के रंग आपके जीवन में भर जाएं,

आपके सभी सपने चुटकी में पूरे हो,

आपके जीवन में दुख कभी न आए।

होली की शुभकामनाएं

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article